आज दैनिक भास्कर, दिल्ली में पहले पन्ने पर टॉप सिंगल कालम एक न्यूज प्रकाशित हुई है जिसमें डीबी कार्प के नए मराठी दैनिक ‘दिव्य मराठी’ के बारे में जानकारी दी गई है. बताया गया है कि यह अखबार महाराष्ट्र के कई शहरों से प्रकाशित होगा और सबसे पहले बहुत जल्द औरंगाबाद से लांच होने जा रहा है. खबर के मुताबिक यह अखबार समूह का 60वां संस्करण होगा और चौथी भाषा का अखबार होगा. पूरी खबर इस प्रकार है…
हिंदी, गुजराती और अंग्रेजी के बाद
दैनिक भास्कर समूह
अब मराठी में भी
महाराष्ट्र से शीघ्र ही
दिव्य मराठी का प्रकाशन
चौथी भाषा और 60वां संस्करण
देश का सबसे बड़ा समाचार पत्र समूह और आपका दैनिक भास्कर हिंदी, गुजराती और अंग्रेजी के बाद अब शीघ्र ही महाराष्ट्र से मराठी अखबार का प्रकाशन शुरू करने जा रहा है. मराठी अखबार ‘दैनिक दिव्य मराठी’ के नाम से प्रकाशित होगा. इसका पहला संस्करण औरंगाबाद से जल्द ही शुरू होने जा रहा है. इसके तत्काल बाद दिव्य मराठी का प्रकाशन नासिक, नागपुर, पुणे, जलगांव, अकोला, नांदेड़, कोल्हापुर इन शहरों से किया जाएगा.
वर्तमान में दैनिक भास्कर समूह हिंदी में 11 राज्यों से दैनिक भास्कर अखबार का प्रकाशन करता है. गुजरात में गुजराती अखबार दिव्य भास्कर और अंग्रेजी में डीएनए के कई संस्करणों का प्रकाशन हो रहा है. समूह के बिजनेस अखबार बिजनेस भास्कर का प्रकाशन भी चार राज्यों से होता है. पिछले वर्ष समूह ने झारखंड से दैनिक भास्कर का प्रकाशन रांची, जमशेदपुर और धनबाद से शुरू किया था. शीघ्र ही बिहार से हिंदी अखबार का प्रकाशन भी शुरू होगा. ज्ञातव्य है कि डीबी कार्प लिमिटेड देश के प्रिंट मीडिया की मुंबई स्टाक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध सबसे बड़ी कंपनी है.












naveen gupta
May 22, 2011 at 10:50 am
bhaskar group ko bahut bahut badai … hamari subhkamna hai ki jaldi hi UP pe bhi fatah hasil karee ye group.
naveen gupta
May 22, 2011 at 10:53 am
bhaskar group ko hamari taraf se bahut bahut subhkamnayee… hamari tamana hai ki jaldi hi UP pe bhi fatah hasil karee ye group aar doosre news paper ki badi kimat se rahat mileee …..
rashbihari dubey
May 22, 2011 at 3:27 pm
badhai ho par dekhiyega kahin vinay purti jaise log na join karen aur behuda jaisa kam kare.
surendra gayki
May 23, 2011 at 1:23 pm
60 nahi 600 edition nikalo, par aggrawalji…apne karmchario ko bhi sambhal kar rakho to maja aaye. Suna hai, new appointment ke waqt aap log apne naye editorial staff se vade to dher saare karte ho, parantu kuchh hi mahino me salary ke liye pareshaan karna shuru kar dete ho. Yeh achchhi baat nahi.
———-Surendra gayki, Aurangabad, 23/5/2011.
surendra gayki
May 23, 2011 at 1:27 pm
himmat ho to mera view chhap kar dikhao.
———-Surendra gayki.
durga pandey
May 27, 2011 at 4:10 pm
Bhaskar group nai aaj media jagat mai jo dhak jamaee hai wah kabiletarif h. hamare shoovkamna sada is group ke saath h. Hum chahte hai jal he bhaskar up or Uttarakhand mai vhee tezi say lounched kare taki group ka or adheek bistaar ho or ek desigened and colour full paper logoo ko padhne ko mile.
पुणे येथून दिव्य मराठी दैनिक लवकर सुरु करा
August 2, 2019 at 4:12 pm
पुणे येथून दिव्य मराठी दैनिक लवकर सुरु करा।