मेघालय में दूरदर्शन के एक पत्रकार पर हमले की खबर है. यह हमला मेघालय बंद के दौरान हुआ जब दूरदर्शन के पत्रकार पार्थो चक्रवर्ती अपनी पत्नी और एक दोस्त के साथ गुवाहाटी से शिलांग जा रहे थे. पीड़ित पत्रकार के मुताबिक हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंकने के अलावा एयरगन से भी फायर किये. इस हमले में पीड़ित पत्रकार की पत्नी को मामूली चोट आई है.
इस बंद का आह्वान राज्य के पांच संघों द्वारा बनाये गए ज्वाइंट एक्शन कमिटी द्वारा किया गया था. यह कमिटी नेशनल हाईवे पर बनाये जा रहे फोरलेन प्रोजेक्ट का विरोध कर रही है. इनपुट : पीटीआई











