Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

देश लाइव के चैनल हेड धीरेंद्र श्रीवास्‍तव का इस्‍तीफा

बिहार झारखंड के रीजनल चैनल देश लाइव के एडिटर एवं वरिष्‍ठ पत्रकार धीरेंद्र श्रीवास्‍तव ने इस्‍तीफा दे दिया है. कल उन्‍होंने अपना इस्‍तीफा प्रबंधन को सौंप दिया. धीरेंद्र श्रीवास्‍तव का जाना देश लाइव के लिए बड़ा झटका है. माना जा रहा है कि वे दुबारा प्रिंट मीडिया में वापस लौटेंगे. कुछ बड़े संस्‍थान उनके सम्‍पर्क में बताए जा रहे हैं.

बिहार झारखंड के रीजनल चैनल देश लाइव के एडिटर एवं वरिष्‍ठ पत्रकार धीरेंद्र श्रीवास्‍तव ने इस्‍तीफा दे दिया है. कल उन्‍होंने अपना इस्‍तीफा प्रबंधन को सौंप दिया. धीरेंद्र श्रीवास्‍तव का जाना देश लाइव के लिए बड़ा झटका है. माना जा रहा है कि वे दुबारा प्रिंट मीडिया में वापस लौटेंगे. कुछ बड़े संस्‍थान उनके सम्‍पर्क में बताए जा रहे हैं.

धीरेंद्र श्रीवास्‍तव की गिनती प्रिंट मीडिया के धुरंधर पत्रकारों में होती है. उन्‍होंने देश लाइव के रूप में इलेक्‍ट्रानिक चैनल में कदम रखा था. चैनल की लांचिंग से लेकर इसे संचालित करने तक में वे जुटे रहे. इसके बाद उनके इस्‍तीफा देने के कारणों पर माना जा रहा है कि प्रिंट के प्रति अपने प्रेम के चलते उन्‍होंने इस्‍तीफा दिया है. उनके पहले देश लाइव के चैनल हेड गौतम मयंक भी इस्‍तीफा दे चुके हैं.

धीरेंद्र श्रीवास्‍तव को चैनल के मालिक नीतिश्‍वर प्रसाद सिंह अपने संबंधों के बल पर लाए थे. मूल रूप से उत्‍तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले धीरेंद्र श्रीवास्‍तव देश लाइव के एडिटर बनने से पहले दैनिक जागरण, मुजफ्फरपुर के संपादक थे. इसके पहले वे जागरण, सिलीगुड़ी के संपादकीय प्रभारी भी रह चुके थे. हिन्‍दुस्‍तान के साथ भी बनारस और लखनऊ में उन्‍होंने वरिष्‍ठ पदों पर लम्‍बी पारी खेली. स्‍वतंत्र भारत और जनमुख सहित कई अखबारों से भी जुड़े रहे.

इस्‍तीफे के बाद वो फिलहाल सामाजिक कार्यों में जुटे हुए हैं. खबर है कि आज पटना-मुजफ्फरपुर मार्ग पर स्थित कथेर गांव में कांवरियों के लिए बनने वाले धर्मशाला का भूमिपूजन करेंगे. इसके बाद गरीब नाथ न्‍यास समिति के सचिव की हैसियत से प्रसिद्ध साहित्‍यकार जानकी बल्‍लभ शास्‍त्री के 96 जन्‍म दिन पर उन्‍हें सम्‍मानित करेंगे. सूचना है कि आठ फरवरी को किसी ग्रुप के साथ दिल्‍ली में उनकी मीटिंग होने वाली है, इसके बाद ही वे आगे का निर्णय लेंगे.

इस संदर्भ में पूछे जाने पर उन्‍होंने कहा कि इस्‍तीफा उन्‍होंने अपनी कुछ दूसरे कारणों से दिया है. नीतीश्‍वर प्रसाद सिंह सज्‍जन आदमी हैं. हमारे संबंध मालिक-संपादक का ना होकर बड़े भाई-छोटे भाई जैसा था और यह हमेशा बरकरार रहेगा. संस्‍थान चलता रहेगा, मैं ही घर नहीं संभाल पाया. उन्‍होंने अपनी भावी योजनाओं के बारे में बताने से इनकार कर दिया. कहा कि फिलहाल वे कुछ सामाजिक कार्यों में लगे हुए हैं, इसके बाद ही कोई निर्णय करेंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Rajiv Ranjan‍

    February 4, 2011 at 9:18 am

    Siliguri chale aaiye Dhirendra Bhaiya.Dainik Jagran ko aapki bahut jaroorat hai.Jay Sir aapko bahut miss karte hain.

  2. jitendra

    February 19, 2011 at 11:47 am

    jagran me unke liye darwaje band ho gaye hai. rajiv ji. dhirendra ji jaise log sarafat ka aawaraf odhe rahte hain. aise logo ka bahut jald bhed khulta hai. jagran me bhed khula to unki vidai ho gai. main janta hun ki yah coment yashwant ji post nahi karenge.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...