Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

देहरादून में असफल कांपैक्ट को बंद करने का ऐलान

अभी कुछ दिनों पहले ही अमर उजाला अपने सभी संस्करणों में विज्ञापन निकालकर अपने शिशु अवतार कांपैक्ट की सफलताओं की चर्चा करते नहीं अघा रहा था. दैनिक जागरण के शिशु अवतार आई-नेक्स्ट को पछाड़ देने और नंबर वन हो जाने का ऐलान कर रहा था. पर अचानक जाने क्या हुआ कि अमर उजाला प्रबंधन ने देहरादून से निकलने वाले अपने शिशु अखबार कांपैक्ट को बंद करने की घोषणा कर दी.

अभी कुछ दिनों पहले ही अमर उजाला अपने सभी संस्करणों में विज्ञापन निकालकर अपने शिशु अवतार कांपैक्ट की सफलताओं की चर्चा करते नहीं अघा रहा था. दैनिक जागरण के शिशु अवतार आई-नेक्स्ट को पछाड़ देने और नंबर वन हो जाने का ऐलान कर रहा था. पर अचानक जाने क्या हुआ कि अमर उजाला प्रबंधन ने देहरादून से निकलने वाले अपने शिशु अखबार कांपैक्ट को बंद करने की घोषणा कर दी.

कांपैक्ट के स्टाफ की एक बैठक कर कह दिया गया कि अब यह शिशु अखबार असमय काल के गाल में समा रहा है, इसलिए अब आप लोग इसके लिए नहीं बल्कि अमर उजाला के लिए काम करें. बताया जाता है कि देहरादून शहर में कांपैक्ट अखबार मार्केट नहीं पकड़ रहा था. गरीबों के लिए एक रुपये में गुटका पाउच की तरह एक रुपये में अखबार पाउच था कांपैक्ट. पर देहरादून शहर में गरीब कहां हैं. वहां तो भरे पेट वाले लोग ज्यादा हैं और कई कई अखबार खरीदकर पढ़ने वाले लोग खूब हैं. इसलिए देहरादून के खास मिजाज को देखते हुए और कांपैक्ट के न बढ़ पाने के ट्रेंड को समझते हुए प्रबंधन ने सिर्फ इस सेंटर कांपैक्ट अखबार का प्रकाशन बंद कर दिया है.

बंदी का यह ऐलान तब हुआ जब अमर उजाला, देहरादून में सत्ता परिवर्तन हो चुका है. निशीथ जोशी की जगह विजय त्रिपाठी संपादक का पदभार ग्रहण कर चुके हैं और निशीथ जोशी अमर उजाला के नोएडा स्थित मुख्यालय में बढ़े पैसे व पद के साथ हाजिरी दे चुके हैं. कांपैक्ट के देहरादून में बंद होने के बाद इन आशंकाओं को भी बल मिल रहा है कि कांपैक्ट और जगहों पर भले ही सफल हो लेकिन यह अखबार बिजनेस नहीं क्रिएट कर पा रहा है इसलिए इसका भविष्य उज्जवल नहीं है, सो, देर सबेर प्रबंधन इसे अन्य जगहों से भी बंद करने का ऐलान न कर दे. पर जानकारों का कहना है कि दूसरे शहरों में कांपैक्ट का जिस कदर सरकुलेशन है उसे देखते हुए अमर उजाला प्रबंधन इसे बंद नहीं करेगा बल्कि बिजनेस लाने के नए माडल्स पर काम करेगा.

कांपैक्ट की बंदी और इससे संबंधित कयासों के बारे में अगर आपको कुछ जानकारी हो तो नीचे दिए गए कमेंट बाक्स के जरिए अपनी बात कह सकते हैं या फिर हमें [email protected] के जरिए मेल कर सकते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. अनाम भाई

    July 1, 2011 at 9:00 am

    क्या अमर उजाला में सचमुच ऐसा कोई बचा है जो नए विचार सामने रख सके।
    चर्चा सुन रहे थे कि दूसरे ग्रुप से एक पत्रकार को बहुत बड़ी हैसियत में संपादक बनाकर लाया गया है जो कई सारी पत्रिकायें निकालेगा। लेकिन अब जाकर पता चला है कि कोई ऐसी पत्रिका आने वाली है जो नौकरी के लिये इम्तिहान देने वालों के काम में आयेगी। बाज़ार में पहले से ही इस तरह की पचासों पत्रिकायें छप रही हैं, इनकी पत्रिका क्या कर पायेगी। राजुल जी को बूढ़े संपादकों का मोह छोड़ना होगा तभी ग्रुप आगे बढ़ सकेगा।

  2. Aliya Khan

    July 2, 2011 at 7:42 am

    Doon Amar Ujala aur compact ke sampadak rahe Nisheeth Joshi ke khate mein aik aur asafalta darj ho gayi hai. Amar Ujala ki Jalandhar Unit mein tale lagwane ke baad unhone Compact mein bhi taale lagva diye. Darashal Nisheeth Joshi ne vyaktigat hiton ki hi sadhna ki. Compact ke prati unhone dhyan hi nahin diya. natija aaj talabandi ke roop mein samne hai. Compact mein taale lagte hi unki bhi vidayi ho gayi. Dhanya hai joshiji ab kahan taale lagwaoge?

  3. nkdiwan shelly

    July 1, 2011 at 3:24 pm

    Anaam ji …..budhaa hoga Tera baap……Samjhe

  4. अनाम भाई

    July 3, 2011 at 4:07 am

    written by nkdiwan shelly, July 01, 2011
    Anaam ji …..budhaa hoga Tera baap……Samjhe
    क्या ये सभ्य तरीका है किसी के विरोध का।

  5. op singh

    July 10, 2011 at 1:32 pm

    ab op ji ka kya hoga.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...