Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक आज, गया के पत्रकारों को मिली दो माह की सेलरी

दैनिक आज, गया के पत्रकारों को प्रबंधन ने दो माह की सेलरी एक साथ दी है. इससे पत्रकार आंशिक रूप से खुश हैं. गया जिले में आज अखबार के कार्यरत कर्मियों का वेतन और मानदेय पिछले एक साल से ज्‍यादा समय से नहीं मिला था. किसी प्रकार यहां के कर्मचारी अपना गुजारा कर रहे थे. इस संदर्भ में भड़ास ने एक खबर प्रकाशित की थी, जिसके बाद प्रबंधन ने नए साल पर अपने कर्मचारियों को दो माह का वेतन देकर आंशिक राहत प्रदान की है.

दैनिक आज, गया के पत्रकारों को प्रबंधन ने दो माह की सेलरी एक साथ दी है. इससे पत्रकार आंशिक रूप से खुश हैं. गया जिले में आज अखबार के कार्यरत कर्मियों का वेतन और मानदेय पिछले एक साल से ज्‍यादा समय से नहीं मिला था. किसी प्रकार यहां के कर्मचारी अपना गुजारा कर रहे थे. इस संदर्भ में भड़ास ने एक खबर प्रकाशित की थी, जिसके बाद प्रबंधन ने नए साल पर अपने कर्मचारियों को दो माह का वेतन देकर आंशिक राहत प्रदान की है.

गया जिले में आज के एडिटोरियल विभाग में पांच लोगों की नियुक्ति है. कम्‍प्‍यूटर सेक्‍शन में भी कुछ कर्मचारी हैं. इनको पिछले लगभग 15 माह से आज प्रबंधन ने वेतन और मानदेय नहीं दिया था. इसके चलते समस्‍त पत्रकार, गैर पत्रकार कर्मचारी परेशान थे. कर्मचारी अपने शोषण के खिलाफ आवाज भी नहीं उठा पा रहे थे. हालांकि उस समय ब्‍यूरोचीफ कमलेश सिंह ने कहा था कि 15 महीने नहीं दो-तीन महीने की सेलरी इस बार लेट हो गई है.

पिछले दिनों हॉकरों ने भी कमीशन कम होने पर ‘आज’ भी बेचने से इनकार कर दिया था. इस अखबार की कीमत एक रूपया हो जाने के बाद हॉकरों का कमीशन घट गया था. जिससे उन्‍होंने आज बेचना बंद कर दिया था. स्‍थानीय लोगों की मांग के बाद हॉकरों ने फिर से अखबार बेचना शुरू कर दिया है. इस बारे में भी एक खबर प्रकाशित हुई थी. हॉकरों ने अब आज अखबार ना बेचने के अपने फैसले को वापस ले लिया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...