Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

दैनिक जागरण के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर

दैनिक जागरण के खिलाफ थानों में तहरीरें देकर मुकदमा कायम करने का सिलसिला जोर पकड़ गया है। चौरी में एक और कपसेठी थाने में दो तहरीरें थानों में दी गयी हैं और वहां के एसओ इनपर कौन सी धाराएं लगायी जाएं इनपर संबंधित लोगों से पूछताछ करते देखे जा रहे हैं। ज्ञात हो कि दैनिक जागरण ने विगत दिनों माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल-इंटर की परीक्षाओं में खुलेआम हो रहे नकल को दर्शाते हुए फोटो सहित कई रिपोर्ट्स छापी थी।

दैनिक जागरण के खिलाफ थानों में तहरीरें देकर मुकदमा कायम करने का सिलसिला जोर पकड़ गया है। चौरी में एक और कपसेठी थाने में दो तहरीरें थानों में दी गयी हैं और वहां के एसओ इनपर कौन सी धाराएं लगायी जाएं इनपर संबंधित लोगों से पूछताछ करते देखे जा रहे हैं। ज्ञात हो कि दैनिक जागरण ने विगत दिनों माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल-इंटर की परीक्षाओं में खुलेआम हो रहे नकल को दर्शाते हुए फोटो सहित कई रिपोर्ट्स छापी थी।

इसमें राज्य के एक काबीना मंत्री के विद्यालय का भी नाम था। स्वस्थ पत्रकारिता का दिग्दर्शन करने पर जागरण को विभिन्न विद्यालयों ने अपने निशाने पर लिया है जिनकी जागरण टीमों ने पोल खोली थी। कपसेठी थाने में जागरण के एल एम त्रिपाठी, सुरेन्द्र सिंह तथा तीन अन्य लोगों के खिलाफ आइ पी सी की धारा ३८४, ५०६ और परीक्षा अधिनियम की धारा ६ के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

मजे की बात यह कि नकल करने और कराने वालों के खिलाफ एक्शन लेने की जगह नकल की पोल खोलने वाली दैनिक जागरण वाराणसी की टीम के खिलाफ थानों में एफआईआर दर्ज करायी जा रही है। प्रदेश में पहली बार नकल की फोटो छपने पर किसी के खिलाफ एफआईआर हुई है। चर्चाकारों का कहना है कि मंत्री के निर्देश के बाद अब हर उस विद्यालय का प्रबंधक एफआईआर कराने जा रहा है जिसकी फोटो व खबर छापी गयी है। यानी अभी एक दर्ज हुई है, आठ और कतार में हैं। एक नोटिस भी आज भेज दी गयी है। वाराणसी में एक नारा गूंज गया है-नकल माफिया की जय हो!

यही नहीं जिले के चौबेपुर थाने में एक एफआईआर लिखायी गयी है जो चार अज्ञात लोगों के खिलाफ है। एफआईआर लिखाने वाले माध्यमिक शिक्षा परिषद के एक कालेज के केंद्र व्यवस्थापक की दलील है कि चार अज्ञात लोग कालेज परिसर में घुस आए और बिना अनुमति फोटो खींची। जबकि परीक्षा नियमावली के अनुसार यह गैरकानूनी है। यह कृत्य परीक्षा नियम विरुद्ध होने की वजह से यह एफआईआर लिखायी जा रही है। पुलिस को जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए। पुलिस को यह भी पता करना चहिए कि वे कौन लोग थे। चूंकि, केंद्र व्यवस्थापक को नहीं पता कि वे कौन लोग थे लिहाजा पुलिस को जांच करनी होगी। सुना गया है कि कुछ और स्कूलों ने पुलिस को तहरीर दी है कि उनके यहां भी कुछ लोग घुस आए थे और फोटो ली थी। दैनिक जागरण पर मुकदमे की गूंज विधानसभा तक होने की संभावना जताई जा रही है। साभार : पूर्वांचलदीप

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. राजा लहुराबीर

    March 30, 2011 at 2:47 pm

    इलाहाबाद से लगायत बनारस तक एलएन त्रिपाठी के नाम का कवनौ जोड नहीं है। ई समाचार भी एलएन त्रिपाठी का ही लिखा था। बडी धाकड रिपोर्टिंग करते हैं त्रिपाठी जी। दैनिक जागरण का नाम ऐसे ही लोगों के प्रयासों से ही आज ऊंचा है। लेकिन जागरण प्रबंधन, उनके कारिंदे, चमचे, और ऐेसे स्‍थानीय सम्‍पादक तथा समाचार प्रभारी भी हैं जो ऐसे धाकड और खबर के लिए जूझने की भसोट रखने वालों को अपमानित करते रहते हैं।
    यह वही एलएन त्रिपाठी जी हैं जिनको इलाहाबाद के उस सम्‍पादक ने अपमानित कर बनारस तबादला कर दिया जो लखनऊ में अफसरों की चापलूसी और अपने संस्‍थान में लडचटाई में नम्‍बर एक माना जाता था, और उसी के चलते वह इलाहाबाद का समाचार प्रभारी बना।
    अरे गुप्‍ताओं, अब तो शर्म करो। वरना पाठक खुद ही तुम लोगों को शर्मसार कर देंगे, अगर ऐसे पत्रकारों का अपमान होता रहा तो। खुद ही देख लो कि तुम्‍हारा वह समाचार प्रभारी काबिल है, या चंद रूपये तनख्‍वाह पाकर भी किसी कालेज प्रबंधक या मंत्री को लतिया-जुतिया कर केवल खबर को अपना कैरियर बनाने वाले एलएन त्रिपाठी जैसे पत्रकार। अरे दम हो तो उस समाचार प्रभारी को लतियाओ ना। काहे को गरीब मगर साहसी पत्रकारों को लतियाते हो लतखोरों।

  2. kk chauhan

    April 5, 2011 at 3:23 pm

    राजा लहुराबीर ne bhut hi acaha or vastvikta ka ulleKh kiya hai
    kk chauhan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...