Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

दैनिक जागरण के दो पत्रकारों से लूटपाट, चाकू मारा

दैनिक जागरण, पानीपत के दो पत्रकारों से मंगलवार की देर रात आफिस से घर लौटते समय दो बदमाशों ने लूटपाट की तथा एक पत्रकार को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल पत्रकार का इलाज एक निजी अस्‍पताल में चल रहा है. पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है, परन्‍तु दोनों बदमाश पुलिस की पकड़ से अब भी दूर हैं.

दैनिक जागरण, पानीपत के दो पत्रकारों से मंगलवार की देर रात आफिस से घर लौटते समय दो बदमाशों ने लूटपाट की तथा एक पत्रकार को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल पत्रकार का इलाज एक निजी अस्‍पताल में चल रहा है. पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है, परन्‍तु दोनों बदमाश पुलिस की पकड़ से अब भी दूर हैं.

जागरण के वरिष्‍ठ उप संपादक संजय झा एवं उप संपादक ब्रजेश त्रिपाठी अपना काम समाप्‍त करके देर रात घर वापस लौट रहे थे. तभी सेक्‍टर 29 पार्ट दो के पास दो बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्‍हें रोक लिया तथा लूटपाट शुरू कर दी. विरोध करने पर बदमाशों ने संजय झा पर चाकुओं से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए. दोनों पत्रकारों ने इसकी सूचना पुलिस तथा अपने सहयोगियों को दी.

घटना स्‍थल पर पहुंचे लोगों ने संजय झा को अस्‍पताल में भर्ती कराया. संजय को सिर और पेट में चाकू लगे हैं. अभी भी उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने आईपीसी की धारा 392, 394 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. हालांकि अपराधियों की गिरफ्तारी न होने तथा हल्‍की धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने से पत्रकारों में नाराजगी है. उनका कहना है कि माडल टाउन में पुलिस पर पत्‍थर फेंकने वालों के खिलाफ धारा 307 लगाया गया है, जबकि पत्रकार पर चाकू से हमला होने के बावजूद 392, 394 लगाया गया है.

इसके पहले भी इस क्षेत्र में कई पत्रकारों से लूट की घटनाएं हो चुकी हैं. एसपी पंकज नैन ने पत्रकारों को पूरी सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए रात में गश्‍त बढ़ाने की बात कही है. एसपी ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं, जल्‍द ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे. इधर, डीएसपी विरेंद्र विज ने पत्रकारों की नाराजगी देखते हुए कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो धारा 307 भी लगाया जाएगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...