जमशेदपुर : झारखंड के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने शनिवार को दैनिक भास्कर के जमशेदपुर संस्करण का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुंडा ने मीडिया से सकारात्मक खबरों पर जोर देने की अपील की। भास्कर के बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुंडा ने मीडिया को बदलाव का वाहक बताते हुए उम्मीद जताई कि भास्कर प्रदेश के विकास में सकारात्मक भूमिका निभाएगा। उन्होंने इस अवसर पर भास्कर टीम को बधाई भी दी।
कार्यक्रम में भास्कर समूह के प्रबंध निदेशक सुधीर अग्रवाल, गुजरात के सीओओ जगदीश शर्मा, राजस्थान के सीओओ मनोज अग्रवाल, झारखंड के संपादक ओम गौड़, वाइस प्रेसीडेंट एसएमडी विनय माहेश्वरी, सीनियर जीएम प्रोडक्शन दिनेश शर्मा, स्थानीय संपादक डॉ संतोष मानव आदि उपस्थित थे। भास्कर समूह देश का सबसे बड़ा मीडिया ग्रुप है। इस ग्रुप ने भाषा और प्रदेश की दीवार को तोड़ते हुए तेजी से तरक्की की है। भास्कर का अगला पड़ाव झारखंड का प्रमुख शहर धनबाद है। इसके बाद दैनिक भास्कर बिहार जाएगा।
हिन्दी में दैनिक भास्कर के अलावा समूह गुजराती में दिव्य भास्कर, अंग्रेजी में डीएनए का प्रकाशन करता है। साथ ही 7 राज्यों के 17 शहरों में एफएम रेडियो स्टेशन है। यह समूह गुजराती और हिन्दी में अहा! जिन्दगी के नाम से मासिक पत्रिका का भी प्रकाशन करता है। साभार : भास्कर डॉट कॉम












R K Sharma
December 12, 2010 at 9:04 am
जी जनाब. पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में मीडिया हब बन गया है. तमाम अख़बार यहाँ से प्रकाशित होने लगे हैं.आप भी सिलीगुड़ी से प्रकाशन शुरू करें एस्कोप अच्छा है अच्छे अख़बारों के लिए.यह मेरा एक सुझाव मात्र है
Subhashish Roy
December 12, 2010 at 3:08 pm
Welcome to Dhanbad,
Subhashish
vivek srivastava gwalior
December 13, 2010 at 3:16 pm
dr santos manav ji ko badhai
sanat kumar pradhan
December 14, 2010 at 9:00 am
dainikbhaskar ke jamshedpur sanskaran ka lanching ke liya dainikbhaskar samuh ke nirdeshak,jharkhand state head editor sri om gaud abam jamshedpur ke staniya sampadak dr.santosh manav ko badhai. sanat dainikbhaskar jharsuguda(odisha) 09437212173
PANKAJ SING
January 24, 2011 at 8:29 am
Hello sir
I want to Address of dainik bhaskar.dhanbad adition