Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक भास्कर ब्यूरो कार्यालय में तालाबंदी

तालाअपने को देश का सबसे बड़ा समाचार पत्र समूह कहने वाले दैनिक भास्कर की स्थिति यह है कि किराया भुगतान नहीं करने से उसके ब्यूरो कार्यालय में ताला लगा दिया गया। यह माजरा है छत्तीसगढ़ के महासमुंद ब्यूरो का। भड़ास ने पहले ही खबर दी थी कि यदि भास्कर प्रबंधन ने महासमुंद भास्कर ब्यूरो के मकान मालिक योगेश कुमार की बात नहीं मानी तो वे एक फरवरी को भास्कर कार्यालय में ताला लगा देंगे। हुआ भी यही।

तालाअपने को देश का सबसे बड़ा समाचार पत्र समूह कहने वाले दैनिक भास्कर की स्थिति यह है कि किराया भुगतान नहीं करने से उसके ब्यूरो कार्यालय में ताला लगा दिया गया। यह माजरा है छत्तीसगढ़ के महासमुंद ब्यूरो का। भड़ास ने पहले ही खबर दी थी कि यदि भास्कर प्रबंधन ने महासमुंद भास्कर ब्यूरो के मकान मालिक योगेश कुमार की बात नहीं मानी तो वे एक फरवरी को भास्कर कार्यालय में ताला लगा देंगे। हुआ भी यही।

दिसंबर और जनवरी महीने का किराया भुगतान नहीं करने और लगातार अल्टीमेटम देने के बावजूद 4 महीने से मकान खाली नहीं किए जाने से नाराज योगेश कुमार ने दो फरवरी की सुबह भास्कर के ब्यूरो कार्यालय में ताला जड़ दिया। इससे हड़कंप मच गया और भास्कर के कुछ कर्मचारी मकान मालिक योगेश को बडे़ बैनर का धौंस जमाते हुए देख लेने और निपटा देने तक की धमकी देने लगे। इसका मकान मालिक पर कोई असर नहीं हुआ और वह किराया भुगतान तत्काल करने की मांग पर अड़े रहे।

अंततः महासमुंद में दैनिक भास्कर के 20 साल पुराने कर्ताधर्ता बाबूलाल साहू ने 10 फरवरी तक मकान खाली करा लेने और किराया भुगतान की पूरी जिम्मेदारी खुद ली, तब कहीं जाकर दोपहर में तालाबंदी खत्म हुई। अपने को बड़ा बैनर और ब्रांड कहने वाले अखबार के ब्यूरो कार्यालय का मासिक 3000 रूपए किराया भुगतान नहीं करना समझ से परे है। दैनिक भास्कर समूह के इस अड़ियल रवैया को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. niraj

    February 3, 2011 at 5:46 am

    thu…..thu…. kuchh to sharm karo bhaskar walo, dhan ke ghamand me na rho apni ejjat bacha lo.

  2. avi maithil

    February 21, 2011 at 9:37 am

    wow very good news……..aur bhi bureau ki haal le to stithi aur bhi khusnuma hai…….congret bhaskar

  3. sadaab hameed

    March 19, 2011 at 1:54 pm

    mai salo se bahskar padhta aa raha hu. pahle o story achhi aati thi parab usme add ke siva kuch nahi aata hai, or kahab menage hone lagi hai . hamre ynha to neta logo ne apne haathe mai papaer le liya hai unki tarif aati hai or unke bhrastchar nahi dikhte hai. ab jayada aad chaiye to katora le lo or road par nikal jao. mai 31 march se bahaskar band kar reaha hnu

  4. Anirudh Mahato

    March 24, 2011 at 12:43 am

    dhan apna kam kar rahi hai. dhan ke samne vivek ki nahi chalti. ek kahawat hai —(kank kanak te sao guno madakta adhikaye. ih khaye baourai uh paye baouray.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...