Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दो ब्‍यूरोचीफों का तबादला करेगा हिन्‍दुस्‍तान

बरेली से खबर है कि हिन्‍दुस्‍तान बहुत जल्‍द अपने दो ब्‍यूरो चीफ के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करने जा रहा है. शाहजहांपुर में हिन्‍दुस्‍तान की लांचिंग कराने वाले ब्‍यूरो चीफ अखिलेश शर्मा को अब लखीमपुर में ब्‍यूरो चीफ बनाकर भेजे जाने की कवायद की जा रही है. संभावना जताई जा रही है कि इसी महीने के आखिर तक उन्‍हें लखीमपुर की जिम्‍मेदारी सौंप दी जायेगी.

बरेली से खबर है कि हिन्‍दुस्‍तान बहुत जल्‍द अपने दो ब्‍यूरो चीफ के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करने जा रहा है. शाहजहांपुर में हिन्‍दुस्‍तान की लांचिंग कराने वाले ब्‍यूरो चीफ अखिलेश शर्मा को अब लखीमपुर में ब्‍यूरो चीफ बनाकर भेजे जाने की कवायद की जा रही है. संभावना जताई जा रही है कि इसी महीने के आखिर तक उन्‍हें लखीमपुर की जिम्‍मेदारी सौंप दी जायेगी.

दूसरी तरफ हिन्‍दुस्‍तान, लखीमपुर के ब्‍यूरो चीफ विवेक सेंगर को अखिलेश की जगह शाहजहांपुर का ब्‍यूरो चीफ बनागर भेजा जायेगा. लखीमपुर में मई माह में हिन्‍दुस्‍तान की रीलांचिंग हुई थी. तब विवेक को यहां ब्‍यूरो चीफ बनाकर भेजा गया था. वे इसके पहले अमर उजाला, शाहजहांपुर में ब्‍यूरो चीफ थे. गौरतलब है कि हिन्‍दुस्‍तान, शाहजहांपुर पहले लखनऊ यूनिट से जुड़ा हुआ था. तमाम दिक्‍कतों एवं सर्कुलेशन में बढ़ोत्‍तरी नहीं होते देख इसे बरेली यूनिट से जोड़ दिया गया. इसके बावजूद अखबार के सर्कुलेशन पर कोई खास असर नहीं पड़ा. यहां अब भी अमर उजाला और दैनिक जागरण हिन्‍दुस्‍तान से आगे हैं.

अब अखबार का सुर्कलेशन बढ़ाने तथा मजबूत करने की जिम्‍मेदारी अखिलेश शर्मा को सौंपी जा रही है. अखिलेश हिन्‍दुस्‍तान, शाहजहांपुर ज्‍वाइन करने से पहले जागरण, शाहजहांपुर के ब्‍यूरोचीफ थे. उन्‍होंने एक साल पूर्व अपनी पूरी टीम के साथ हिन्‍दुस्‍तान का दामन पकड़ा था. अखिलेश के नेतृत्‍व में पूरी टीम ने हिन्‍दुस्‍तान को शाहजहांपुर में नम्‍बर एक बना दिया है. अखिलेश और विवेक की गिनती बरेली यूनिट के तेज तर्रार पत्रकारों में की जाती है.

उधर, बदायूं में भी हिन्‍दुस्‍तान की हालत ठीक नहीं है. यहां की टीम प्रतिद्वंद्वी अखबारों की टीम से उन्‍नीस साबित हो रही है. कुछ गड़बड़ी के आरोपों में एक क्राइम रिपोर्टर को बाहर का रास्‍ता दिखा दिया गया. यहां भी ब्‍यूरो चीफ को बदले जाने की संभावनाएं जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि इसके लिए दूसरे अखबारों से ही एक तेज तर्रार साथी की तलाश की जा रही है.

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Satyabaadi

    November 18, 2010 at 4:11 am

    sudhhar k liye kuch to karna hi hoga lekin dusre akhbaaro me to hindustan se bhi jyada GURU log hai. Jara sambhalkar.

  2. rajiv

    November 18, 2010 at 5:22 am

    bhadas bhai, Inhe chief hi rahne do, chiefon mat banao.

  3. arun parashari

    November 18, 2010 at 11:15 am

    koi jaanboojh k aur khud k fayde k liye yh khbar bhej rha lagta hai

  4. stinger

    November 18, 2010 at 4:59 pm

    agar kahe parivartan hota hai to beuro cheaf per farak nahi padta lakin jo unke under me kaam ker rahe stringer per farak padtha hai kau ke har burechieaf apne team ke sath milkar kaam karna chahata hai ya phir new team banata hai aur kha tak succes hota hai yah koi nahi janta hai by-stringer spn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...