Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

दो मई को सोनिया गांधी से मिलेंगे पत्रकार

देश भर के समाचार-पत्र और समाचार एजेंसियों के पत्रकार और गैर-पत्रकार कर्मचारी मजीठिया वेतन बोर्ड की सिफारिशों को शीघ्र अधिसूचित किए जाने की मांग को लेकर दो मई को यूपीए अध्‍यक्ष सोनिया गांधी के पास गुहार लगाएंगे. कनफेडरेशन आफ न्‍यूजपेपर एंड न्‍यूज एजेंसी एम्‍पलाइज आर्गेनाइजेशन की गुरुवार को यहां हुई एक बैठक में यह फैसला किया गया.

देश भर के समाचार-पत्र और समाचार एजेंसियों के पत्रकार और गैर-पत्रकार कर्मचारी मजीठिया वेतन बोर्ड की सिफारिशों को शीघ्र अधिसूचित किए जाने की मांग को लेकर दो मई को यूपीए अध्‍यक्ष सोनिया गांधी के पास गुहार लगाएंगे. कनफेडरेशन आफ न्‍यूजपेपर एंड न्‍यूज एजेंसी एम्‍पलाइज आर्गेनाइजेशन की गुरुवार को यहां हुई एक बैठक में यह फैसला किया गया.

वेतन बोर्ड की सिफारिशों की अधिसूचना जारी करने में की जा रही देर अब कनफेडरेशन ने सत्‍तारूढ़ गठबंधन की नेता सोनिया गांधी से मिलकर उनसे अधिसूचना शीघ्र जारी करने के लिए सरकार को स्‍पष्‍ट निर्देश देने का आग्रह करने का फैसला किया है. कनफेडरेशन के महासचिव एमएस यादव ने कहा, ‘वेतन बोर्ड को श्रम मंत्रालय को सिफारिशें दिए चार महीने बीत गए. लेकिन सरकार ने कोई अधिसूचना जारी नहीं की, जिससे देश भर के पत्रकारों व गैर-पत्रकार कर्मचारियों में खासी नाराजगी है.  पत्रकार और गैर-पत्रकार कर्मचारी अपनी इस मांग को लेकर दो मई को दिल्‍ली में जुटेंगे. वे यूपीए प्रमुख सोनिया गांधी के आवास पर जा कर उनसे अपील करेंगे कि वे सरकार को वेतन बोर्ड की सिफारिशों पर अधिसूचना जारी करने का निर्देश दें.’

यादव ने कहा- केंद्र सरकार के अनेक मंत्री पत्रकारों की मांग का समर्थन करते रहे हैं. फिर भी श्रम मंत्रालय में यह मामला अटका है. उन्‍होंने कहा कि मीडिया घरानों के दबाव में ही सरकार अधिसूचना जारी करने में देर कर रही है. संसद में भी पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्‍ट्रीय जनता दल के रघुवंश प्रसाद सिंह, कांग्रेस के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता मनीष तिवारी, राजद के रामकृपाल यादव और जनता दल के सुशील सिंह समेत विभिन्‍न सदस्‍यों ने संसद में समर्थन किया था. पूर्व जस्टिस जीआर मजीठिया की अध्‍यक्षता वाले वेतन बोर्ड ने 31 दिसम्‍बर 2010 को अपनी सिफारिशें सरकार को सौंप दी थी.  साभार : एजेंसी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. bhanwar

    May 1, 2011 at 5:33 pm

    best of luck bhai logo….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...