Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

द हिंदू ने दाम बढ़ाया, हिंदुस्‍तान टाइम्‍स की कमर टूटी

चार हजार सर्कुलेशन के बावजूद दिल्ली से आने वाले अंग्रेजी दैनिक द हिंदू ने मंगलवार से अपना दाम पचास पैसे और बढ़ाकर कवर प्राइस चार रुपये कर दिया है। यह जानते हुए भी कि लखनऊ से आ रहे टाइम्स आफ इंडिया की ओर से 395 रुपये में पूरे नौ माह तक अखबार पढ़ाने की स्कीम आ गयी है, हिंदू ने यह हिम्मत की है। पर टाइम्स आफ इंडिया की वजह से हिंदुस्तान टाइम्स की कमर टूट गयी है।

चार हजार सर्कुलेशन के बावजूद दिल्ली से आने वाले अंग्रेजी दैनिक द हिंदू ने मंगलवार से अपना दाम पचास पैसे और बढ़ाकर कवर प्राइस चार रुपये कर दिया है। यह जानते हुए भी कि लखनऊ से आ रहे टाइम्स आफ इंडिया की ओर से 395 रुपये में पूरे नौ माह तक अखबार पढ़ाने की स्कीम आ गयी है, हिंदू ने यह हिम्मत की है। पर टाइम्स आफ इंडिया की वजह से हिंदुस्तान टाइम्स की कमर टूट गयी है।

इस समय टाइम्स आफ इंडिया की ओर से 45 रुपये में पूरे माह अखबार पढ़ाने की योजना पाठकों के सामने है और ग्राहक इस अखबार को लेने के लिए व्यग्रता दिखाने लगे हैं। इस समय हिंदुस्तान टाइम्स 111 रुपये पूरे माह का पड़ रहा है। ये दोनों ही अखबार यहां लखनऊ से छपकर आते हैं। इसी तरह इलाहाबाद में अमर उजाला की ओर से शनिवार-रविवार का अखबार दो रुपये कर देने से जागरण और हिंदुस्तान अखबार पर असर पड़ना शुरु हो गया है। बाकी दिन अमर उजाला का दाम साढ़े तीन रुपये ही है। अमर उजाला ने काटो-चिपकाओ स्कीम भी रख छोड़ी है इससे ग्राहक भी जुड़ रहे हैं। दूसरी ओर उसने शनिवार और रविवार को दो रुपये का अखबार देकर वितरकों को भी मात्र 95 पैसे में अखबार उठाने की योजना चलाई है।

इलाहाबाद में सहारा के वाराणसी से पहुंचने पर जोरदार जंग छि़ड़ने की अटकलें लगायी जा रही हैं। क्योंकि इस अखबार ने बनारस में अपना दाम घटाकर दो रुपये कवर प्राइस और वितरक कमीशन एक रुपया पांच पैसे के अलावा वितरकों के लिए कुछ और स्कीम भी चला रखी है। यहां अखबारों की बिक्री घटने का असर यह है कि हिंदुस्तान के जीएम लेवल के लोग भी सेंटरों पर दिखने लगे हैं। साभार : पूर्वांचलदीप

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...