Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

धमाके का खेल और आईबी की सूचना

नूतनमायावती और केन्द्र सरकार में अभी तकरार चल रही है कि वाराणसी बम धमाके में किसकी गलती मानी जाए. होम मिनिस्टर पी चिदंबरम भी सब जगह नहीं जाते पर वाराणसी तुरंत पहुँच गए क्योंकि वहाँ राजनैतिक खेल जो खेलना था. आते ही यह बयान भी दे दिया कि केन्द्र ने तो राज्य सरकार को चेताया था पर राज्य सरकार ने उस पर समय रहते ध्यान नहीं दिया. लिहाजा इस बम धमाके के लिए राज्य सरकार की शिथिलता ही प्रमुख कारण है.

नूतनमायावती और केन्द्र सरकार में अभी तकरार चल रही है कि वाराणसी बम धमाके में किसकी गलती मानी जाए. होम मिनिस्टर पी चिदंबरम भी सब जगह नहीं जाते पर वाराणसी तुरंत पहुँच गए क्योंकि वहाँ राजनैतिक खेल जो खेलना था. आते ही यह बयान भी दे दिया कि केन्द्र ने तो राज्य सरकार को चेताया था पर राज्य सरकार ने उस पर समय रहते ध्यान नहीं दिया. लिहाजा इस बम धमाके के लिए राज्य सरकार की शिथिलता ही प्रमुख कारण है.

मायावती कहाँ पीछे रहने वाली थीं. तुरंत अपने कैबिनेट सचिव शशांक शेखर सिंह को आदेश दिया कि प्रेस बुलाओ और उन्हें बताओ कि ये सारी गलती केन्द्र सरकार की है. शशांक शेखर ने प्रेस वालों को बुलाया और उनको बताया कि राज्य सरकार नहीं, केन्द्र सरकार इसके लिए जिम्मेदार है. साथ ही यह भी कहा कि जिस प्रकार से केन्द्र सरकार ने राज्य सरकार पर ठीकरा फोड़ने की कोशिश की है वह पूरी तरह से गलत और औचित्यहीन है. लेकिन इतना कहने के साथ-साथ उन्होंने 25 फरवरी 2010 तथा 26 नवंबर 2010 के आईबी के दो कथित अलर्ट भी दिखाए. दिखाए अभिलेख के अनुसार 25 फरवरी वाले अलर्ट में दशहरा मेला के समय दशाश्वमेध घाट पर सुरक्षा के बारे में सामान्य किस्म का अलर्ट था और 26 नवंबर  को बाबरी मस्जिद की शहादत से जुड़ा एक अलर्ट था.

यद्यपि मूल अलर्ट मैंने नहीं देखे हैं, अतः निश्चित तौर पर तो नहीं कह पाऊंगी पर पुलिस विभाग के इतना नजदीक रह कर एक चीज़ तो जरूर देखा है कि यहाँ इंटेलिजेंस और अभिसूचना के नाम पर ऐसे ही अति-सामान्य किस्म की सूचनाएं आती-जाती रहती हैं, जिन्हें ये लोग बड़े शान से अलर्ट जैसा सम्मानित नाम देते हैं. मुझे एक पुलिस अधिकारी, जो उत्तर प्रदेश अभिसूचना के लंबे समय तक रहे थे, ने स्वयं एक किस्सा बताया था कि किस तरह के अलर्ट आईबी और रा जैसी नामचीन संस्थाओं से आते रहते हैं. उनका कहना था कि एक बार वे शाम में दफ्तर से उठ ही रहे थे कि एक ‘अलर्ट’ उनके सामने रखा गया. अलर्ट में लिखा था- “दो लोग कल पाकिस्तान से पंजाब सीमा में घुस आये है. दोनों कम उम्र के, औसत कद-काठी के और सामान्य रंग-रूप के हैं. दोनों ने शर्ट-पैंट पहन रखी है और ऐसा लगता है कि वे किसी बड़ी वारदात के चक्कर में भारत आये हैं.”

उनका यह कहना था कि यह अलर्ट देख कर मैंने सर पीट लिया कि अब इस अलर्ट का क्या करूँ. अपने पास भी नहीं रख सकता था कि यदि कोई बात हो गयी और ऐसे ही किन्हीं लोगों ने वारदात कर दिया तो मेरी नौकरी खतरे में. लेकिन भेजूंगा भी तो इसका क्या फायदा होगा, यह मैं खूब समझ रहा था. इस तरह के तो इस देश में करोड़ों लोग होंगे, तो पुलिस फिर कितने सारे कम उम्र के, औसत कद-काठी के और सामान्य रंग-रूप के शर्ट-पैंट पहनने वाले लोगों की तलाश लेती रहेगी. फिर इससे भी हद तब हो गयी कि जब मैंने कुछ इसी तरह का एक समाचार अगले दिन एक टीवी चैनल पर भी देख लिया.

यह कहानी बताने के बाद उन अधिकारी का यही कहना था कि इस प्रकार के अलर्ट केवल दिखावा होते हैं, झूठी कोशिश होती है अपनी अहमियत कायम रखने की और बेकार के प्रयास होते हैं जिसमे केवल कागज काले होते हैं. मुझे लगता है उनकी बात शायद कोई बहुत गलत नहीं थी.

सचमुच इस तरह से अलर्ट भेज कर अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश करना किसी भी प्रकार से उचित नहीं जान पड़ता है. ऐसे में मुझे शशांक शेखर की बात वाजिब ही लगती है जब वे कहते हैं- “ राज्य उन्हीं सूचनाओं पर कार्य कर सकती है जो स्पष्ट हो और जिस पर क्रिया की जा सके.” बाकी बेकार की सूचनाओं का ताना-बाना अब बंद होना चाहिए. इस तरह के खेल इन अभिसूचना ईकाईओं ने शायद बहुत खेल लिया है.

इस सब से यह जरूर जान पड़ता है कि इस बार मायावती सरकार का केन्द्र पर आरोप बिल्‍कुल वाजिब है. यदि ऐसा नहीं होता और इसके विपरीत यदि राज्य सरकार गलतबयानी कर रही होती तो केन्द्र सरकार अभी तक चुप नहीं रही होती और चिदंबरम जरूर सामने आते और बताते कि किस प्रकार की महत्वपूर्ण सूचनाएं दी गयी थी, जिन पर कार्रवाई नहीं हुई.

डॉ नूतन ठाकुर,

संपादक,

पीपल’स फोरम, लखनऊ

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...