धीरज सिंह ने हमारा महानगर, मुंबई से इस्तीफा दे दिया है. वे अपनी नई पारी मुंबई में मेट्रो7 से जुड़ गए हैं. खबर है कि हमारा महानगर से कई लोग इस्तीफा देकर मेट्रो7 से जुड़ सकते हैं. धीरज काफी समय से हमारा महानगर को अपनी सेवाएं दे रहे थे.
अमर उजाला, देहरादून से आशुतोष ने इस्तीफा दे दिया है. वे अपनी नई पारी की शुरुआत हिंदुस्तान, दिल्ली के साथ कर रहे हैं. उन्हें यहां सीनियर सब एडिटर बनाया गया है. वे काफी समय से अमर उजाला से जुड़े हुए थे.











