Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

नई ताकत के रूप में उभर रहा है ब्‍लागिंग

प्रवासी टुडे के तत्‍वावधान में कनॉट प्‍लेस में नेशनल इंस्‍टीट्यूट आफ नेशनल अफेयर्स एवं प्रवासी टुडे के तत्‍वावधान में हिंदी संसार एवं नुक्‍कड़ (सामूहिक ब्‍लाग) तथा हिंदी ब्‍लाग विमर्श का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि प्रवासी भारतीय कनाडा निवासी प्रमुख ब्‍लागर व साहित्‍यकार समीर लाल उर्फ उड़नतश्‍तरी थे. विशिष्‍ट अतिथि के रूप में प्रख्‍यात व्‍यंगकार जनमेजय और विख्‍यात तकनीक विशेषज्ञ बालेन्‍दु दाधीच थे.

प्रवासी टुडे के तत्‍वावधान में कनॉट प्‍लेस में नेशनल इंस्‍टीट्यूट आफ नेशनल अफेयर्स एवं प्रवासी टुडे के तत्‍वावधान में हिंदी संसार एवं नुक्‍कड़ (सामूहिक ब्‍लाग) तथा हिंदी ब्‍लाग विमर्श का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि प्रवासी भारतीय कनाडा निवासी प्रमुख ब्‍लागर व साहित्‍यकार समीर लाल उर्फ उड़नतश्‍तरी थे. विशिष्‍ट अतिथि के रूप में प्रख्‍यात व्‍यंगकार जनमेजय और विख्‍यात तकनीक विशेषज्ञ बालेन्‍दु दाधीच थे.

इस कार्यक्रम में दिल्‍ली एवं आसपास के चालीस से ज्‍यादा ब्‍लागरों ने शिरकत की. मुख्‍य अतिथि समीर लाल ने अपने मस्तमौला अंदाज़ में बोलते हुए न सिर्फ़ अपने अनुभव बांटे, बल्कि वहां मौजूद ब्लॉगरों एवं शिक्षार्थियों की जिज्ञासा का समाधान भी किया. उन्‍होंने कहा कि आने वाले समय में हिंदी ब्लॉगिंग एक बडी ताकत के रूप में उभर कर सामने आ रहा है. इसलिए ब्लॉगिंग करने वाले हर ब्लॉगर को एक जिम्मेदारी का स्वत: अहसास होना चाहिए.

विशिष्‍ट अतिथि बालेन्दु दाधीच ने अपनी बात रखते हुए हिंदी ब्लॉगिंग की वर्तमान स्थिति, रुझान, समस्याएं, संभावानाओं आदि पर खुल कर अपनी बात कही. उन्‍होंने ब्लॉगर्स को आंकडों की भाषा में बताया समझाया तथा कई बारीकियों को भी साझा किया. गगनांचल और व्‍यंग्‍ययात्रा के संपादक प्रेम जनमेजय ने कहा कि वे इस क्षेत्र में नए हैं, इसलिए सबका साथ अपेक्षित है.

कार्यक्रम के आयोजक अविनाश वाचस्पति ने अपने स्‍वागत भाषण में कहा कि सार्थक ब्‍लॉगिंग आखिर है क्‍या, यही सवाल सबके सामने है. जहां तक मेरा विचार है कि ध्‍वस्‍त हो रहे जीवन मूल्‍यों, सामाजिकता, जनसेवा की भावना को पूरा रचनात्‍मक सकारात्‍मकता के साथ आपस में साझा करना, जिसके मानवता की बेहतरी की ओर तेज कदमों से आगे बढ़ा जा सके, यही सार्थक ब्‍लागिंग है.

कार्यक्रम का संचालन अनिल जोशी ने किया. कार्यक्रम में सुश्री सरोज, सुश्री सुनीता शानू, डॉ वेद व्‍यथित, सुरेश यादव, सुश्री रचना, सुश्री प्रतिभा कुशवाहा, मयंक सक्सेना, सतीश सक्सेना, डॉ टीएस दराल, अरविंद चतुर्वेदी, एम वर्मा, रतन सिंह शेखावत, पद्म सिंह, नीरज जाट, शाहनवाज सिद्दिकी, विनोद पांडेय, राजीव, संजू तनेजा, तारकेश्वर गिरी, अजय कुमार झा, कनिष्क कश्यप, कौशल मिश्रा, नवीन चंद्र जोशी, मोहिन्दर कुमार, निर्मल वैद, पंकंज नारायण, दीपक बाबा, अपूर्वा बजाज, सुश्री रिया नागपाल सहित कई लोग मौजूद थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...