Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

नकल की खबर और फोटो छापने पर जागरण के खिलाफ मुकदमा

प्रदेश में आज नया इतिहास रचा गया। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल इंटर परीक्षाओं में अन्य स्कूलों के साथ खुद राज्य के एक काबीना मंत्री अपने विद्यालय में भी खुलेआम हो रहे नकल की पोल खुलने के बाद बौखला गए हैं। नकल करने और कराने वालों के खिलाफ एक्शन लेने की जगह नकल की पोल खोलने वाली दैनिक जागरण वाराणसी की टीम के खिलाफ औराई थाने में एक एफआईआर दर्ज करायी गयी है।

प्रदेश में आज नया इतिहास रचा गया। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल इंटर परीक्षाओं में अन्य स्कूलों के साथ खुद राज्य के एक काबीना मंत्री अपने विद्यालय में भी खुलेआम हो रहे नकल की पोल खुलने के बाद बौखला गए हैं। नकल करने और कराने वालों के खिलाफ एक्शन लेने की जगह नकल की पोल खोलने वाली दैनिक जागरण वाराणसी की टीम के खिलाफ औराई थाने में एक एफआईआर दर्ज करायी गयी है।

प्रदेश में पहली बार नकल की फोटो छपने पर किसी के खिलाफ एफआईआर हुई है। चर्चाकारों का कहना है कि मंत्री के निर्देश के बाद अब हर उस विद्यालय का प्रबंधक एफआईआर कराने जा रहा है जिसकी फोटो छापी गयी है। यानी अभी एक दर्ज हुई है, आठ और कतार में हैं। एक नोटिस भी आज भेज दी गयी है। वाराणसी में एक नारा गूंज गया है-नकल माफिया की जय हो! दैनिक जागरण ने इधर नकल के मामले में कई अच्छी खबरें मय फोटो छापी थीं जिनमें एक मंत्री जी के एक विद्यालय की भी हैं।

यही नहीं जिले के चौबेपुर थाने में एक एफआईआर लिखायी गयी है जो चार अज्ञात लोगों के खिलाफ है। एफआईआर लिखाने वाले माध्यमिक शिक्षा परिषद के एक कालेज के केंद्र व्यवस्थापक की दलील है कि चार अज्ञात लोग कालेज परिसर में घुस आए और बिना अनुमति फोटो खींची। जबकि परीक्षा नियमावली के अनुसार यह गैरकानूनी है। यह कृत्य परीक्षा नियम विरुद्ध होने की वजह से यह एफआईआर लिखायी जा रही है। पुलिस को जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए। पुलिस को यह भी पता करना चहिए कि वे कौन लोग थे।

चूंकि, केंद्र व्यवस्थापक को नहीं पता कि वे कौन लोग थे लिहाजा पुलिस को जांच करनी होगी। सुना गया है कि कुछ और स्कूलों ने पुलिस को तहरीर दी है कि उनके यहां भी कुछ लोग घुस आए थे और फोटो ली थी। दैनिक जागरण पर मुकदमे की गूंज विधानसभा तक होने की संभावना जताई जा रही है। साभार : पूर्वांचलदीप

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. jai kumar jha

    March 29, 2011 at 5:16 am

    बेहद शर्मनाक है की सत्य को ही कठघरे में खरा किया जा रहा है ….सत्य की रक्षा करने की जगह….?

  2. neelkant baba shiv shambho

    March 29, 2011 at 7:42 am

    badiya rachna hai; eske baare main sateek tippniyan mere3 facebook par hain;
    e,g.
    NEELKANT BABA SHIV SHAMBHO/FACEBOOK.COM
    THANKS

  3. c.k.tiwari

    March 29, 2011 at 3:31 pm

    nakal karane wale schoolo ka phota lene ka vakya koi naya nahi hai, kanoon sabhi ke liye barabar hai, nakal ko ujagar karna koi apradh bhi nahi hai, Media se ulajhana mantri ji ko bhari pad sakta hai. Nakal rookne ke liye dohari niti nahi apnani chahiye. Mantri ji ko kanoon se khele ka koi adhikar nahi hai.

  4. Alisha

    March 30, 2011 at 6:36 am

    sarkari vidyalayo mein khuleaam cheating karane ya karne ka ye koi naya kissa nahi hai.Agar desh ke minister media pe ise highlight karne par FIR kara sakte hai to phir unki najro mey crime ki kya definition hai ye janana jaruri hoga ???????

  5. sanjeev

    May 17, 2011 at 12:31 pm

    yah patarkarita ko majak banana hua? is se apradhiyon ka bolvala ho jayega

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...