पंजाब केसरी, कुरुक्षेत्र के ब्यूरोचीफ नरिंदर सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. नरिंदर का चयन हरियाणा में एपीआरओ के लिए हो गया है. जिसके बाद नरिंदर ने अपने संस्थान से इस्तीफा दे दिया. अब वे एपीआरओ के रूप में हरियाणा सरकार को अपनी सेवाएं देंगे. नरिंदर कई अखबारों में काम कर चुके हैं.
परिवर्तन भूमि से राहुल गौतम ने इस्तीफा दे दिया है. वे वहां पर रिपोर्टिंग करते थे. इन्होंने अपनी नई पारी महका भारत के साथ शुरू की है. इन्हें यहां भी रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. राहुल की महका भारत के साथ यह दूसरी पारी है. वे इसके पहले भी महका भारत से जुड़े हुए थे.











