Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

नरेंद्र मोदी को अगले जन्‍म में मुसलमान होना चाहिए

: राजनीति में जीत के लिए पैसा बहुत जरूरी : मेरा एक क्रूसेड था एचआईवी और टीबी के मरीजों की देखभाल के लिए जब मैंने शुरू किया तब सोचा नहीं था कि कैसे शुरू करूंगी। बड़ा दु:ख होता था वैसे लोगों को देखकर जिनके पास शरीर के नाम पर महज एक ढांचा होता था। दुख हुआ और शर्म आई कि मैं भी इंसान हूं। तब मैंने तय किया कि लोग जिसे छूने से डरते हैं, अगर मैं उन्हें रोल मॉडल बनकर बताऊं तो कुछ बेहतर हो सकता है। यह बातें कही नफीसा अली ने सीएनईबी के शो ‘जब वी मेट’ में।

: राजनीति में जीत के लिए पैसा बहुत जरूरी : मेरा एक क्रूसेड था एचआईवी और टीबी के मरीजों की देखभाल के लिए जब मैंने शुरू किया तब सोचा नहीं था कि कैसे शुरू करूंगी। बड़ा दु:ख होता था वैसे लोगों को देखकर जिनके पास शरीर के नाम पर महज एक ढांचा होता था। दुख हुआ और शर्म आई कि मैं भी इंसान हूं। तब मैंने तय किया कि लोग जिसे छूने से डरते हैं, अगर मैं उन्हें रोल मॉडल बनकर बताऊं तो कुछ बेहतर हो सकता है। यह बातें कही नफीसा अली ने सीएनईबी के शो ‘जब वी मेट’ में।

नफीसा अली ने कहा कि आज के जमाने में अगर मां-बाप हिम्मत नहीं देंगे तो कोई बच्चा आगे नहीं बढ़ सकता। मैं अगर अपने जीवन में कामयाब हो पाई तो अपने मां-बाप की बदौलत क्योंकि उन्होंने मेरी हर इच्छा को पूरा समर्थन दिया। 17 साल की उम्र में नेशनल तैराकी चैंपियन रह चुकी नफीसा अली ने आगे चलकर ‘मिस इंडिया’  का खिताब भी जीता। उन्होंने कहा कि तब और आज के वक्त में फर्क आ गया है। तब अपने दम पर जाना होता था अब कई तरह का सहयोग मिलता है। अब तो बोलने और चलने की ट्रेनिंग भी दी जाती है।

राजनीति में आने के बारे में उन्होंने कहा कि इसके जरिए लोगों की जिंदगी में बदलाव लाने के लिए एक बड़ा प्लेटफार्म मिलता है। कांग्रेस के टिकट पर ममता बनर्जी के खिलाफ 2004 का लोकसभा चुनाव लड़ चुकी नफीसा अली कहती हैं कि ‘मेरे हिसाब से ममता बनर्जी अब सीएम बनने जा रही हैं’। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी को अगले जन्म में पक्का मुसलमान बनना चाहिए तब उनको पता चलेगा कि कितना दुख दिया है,  उन्होंने गुजरात में मुसलमानों को।

नफीसा अली ने कहा कि आज के दौर में राजनीति में वंशवाद का जोर है और आम आदमी के लिए बड़ा मुश्किल है। इतना ही नहीं पैसा बहुत बड़ा हिस्सा बन गया है जीत के लिए। अन्ना हजारे के अनशन पर उन्होंने कहा कि इससे जोश भर गया हमारे अंदर। युवा सोचता है कि आवाज कैसे उठाए उसे एक रास्ता मिल गया। नफीसा अली ने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर लोगों की मानसिकता में बदलाव जरुरी है। ‘जब वी मेट’  के इस एपिसोड का प्रसारण रविवार 24 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे होगा और इसका दोबारा प्रसारण शुक्रवार 2:30 बजे होगा। प्रेस रिलीज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. कुमार गौरव

    April 23, 2011 at 1:29 pm

    नफीसा अली को अगर अगला जन्म मनुष्य में मिला और उस समय फिर अगर गोधरा जैसा काण्ड होता है तो उन्हें उसी ट्रेन की यात्री होनी चाहिए, तभी उन्हें हिन्दू होने के दर्द का पता चलेगा … जमशेदपुर

  2. satyavardhan

    April 23, 2011 at 2:09 pm

    khuda nafeesa ali ki murad puri kare. sath hi ye bhi duya hai ki agle janam mai nafeesa ali ko hindu teerth yatri bana kar train mai baithaye jo godhra ki tarah jala di jaye. tab nafeesa ko hinduyo ke bhi dard ka kuch ahsas ho sakega.
    -satyavardhan

  3. siddheshwar shukla

    April 23, 2011 at 2:24 pm

    Kashmir me hajaron hindu apne desh me hi refugee ki tarh rah rahe hai, par koi nahi bolta. Kabhi Bharat ka hi part rahe Pakistan ke SINDH me kuch Hindu bache hain. Abhi hall me ek internaitonal organisation ne kaha ki Sindh me hindu girls ko 13-14 years ki age me hi Muslim men rape karke forcefully muslim bana dete hain. Pak me Hindus ko vote dene ka bhi right nahi hai. Bengladesh me Hindu ki position slaves jaise hai, hindu girls forcefully muslim banaye jati hain. Bengladesh me Hindu population lagatar ghat rahi hai, hindu migrate karke India aa rahe hai. Bengladesh ke illegal migrants ne bhi Assam ke several districts me majority me hain (Army Report). Is desh me bhi Mau, Aligarh, Bhopal, Varanasi, Mumbai, Ahmedabad, Rampur, Bareily, Kanpur, Lucknow, Hyderabad me hue several communal riots me hajaron Hindu mare gaye, par koi kuch nahi bolta. Kya karein e kaum hi latkhor hai, bas Godhara me Muslim jyada mare gaye to sare secular ro rahen hain. Teesta Sheetalwad ne Modi ke against fake witnesses khade kiye, Bhatt (Jo ki khud Kashmir ka ek refugee hai) ab modi ke against witness de raha hai. Is Kaum ka kuch nahi ho sakta, e latkhor hain bhai.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...