इंदौर। बैंक ऑफ महाराष्ट्र से करोड़ों की धोखाधड़ी करने के आरोप में फंसे पांच आरोपियों को जमानतनामा पेश करने पर निचली अदालत ने रिहा कर दिया। बुधवार को दोपहर में स्पेशल मजिस्ट्रेट डा. शुभ्रासिंह की अदालत में नवभारत के मालिक प्रफुल्ल माहेश्वरी की पत्नी श्रीमती ब्रज माहेश्वरी (65), उनके पुत्र संदीप (47), सुमीत (40) व राकेश भाटिया सभी निवासी भोपाल पेश हुए और 29 जुलाई को हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत का आदेश देकर जमानतनामा पेश किया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
इसी मामले में जेल में बंद एक संस्थान के अधिकारी आरएस चंद्रमौली 49 निवासी हैदराबाद की नियमित जमानत अर्जी लगी थी, जिसे अपर सत्र न्यायाधीश अनुपम श्रीवास्तव ने स्वीकार कर 50 हजार की जमानत एवं मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया, चंद्रमौली गत 18 जुलाई से जेल में है।












amitsoni
August 4, 2011 at 1:08 pm
inhe jamanat millne se kai sawal khade kote hain
Raj Goswami
August 5, 2011 at 10:15 am
Wah Bhai Wah
Bade Logo ke Khel Nirale