Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

नवाज और विनोद की नई पारी

राज एक्‍सप्रेस भोपाल से नवाज शरीफ ने इस्‍तीफा दे दिया है. वे यहां पर सब एडिटर थे. उन्‍होंने अपनी नई पारी की शुरुआत हिंदुस्‍तान, मुजफ्फरपुर से करने जा रहे हैं. उन्‍हें यहां भी सब एडिटर बनाया गया है. नवाज ने अपने करियर की शुरुआत नई दुनिया, भोपाल के साथ की थी. वे ईटीवी से भी जुड़े रहे.

राज एक्‍सप्रेस भोपाल से नवाज शरीफ ने इस्‍तीफा दे दिया है. वे यहां पर सब एडिटर थे. उन्‍होंने अपनी नई पारी की शुरुआत हिंदुस्‍तान, मुजफ्फरपुर से करने जा रहे हैं. उन्‍हें यहां भी सब एडिटर बनाया गया है. नवाज ने अपने करियर की शुरुआत नई दुनिया, भोपाल के साथ की थी. वे ईटीवी से भी जुड़े रहे.

हिदुस्‍तान, बरेली विनोद जोशी ने इस्‍तीफा दे दिया है. वे यहां पर डिजाइनर थे. वे अपनी नई पारी अमर उजाला, बरेली से कर रहे हैं. वे पिछले काफी समय से हिंदुस्‍तान से जुड़े हुए थे. माना जा रहा है कि उन्‍होंने कार्यालय की आंतरिक दिक्‍कतों के कारण इस्‍तीफा दिया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. mohan singh

    April 22, 2011 at 3:14 pm

    बरेली से तो तमाम लोगो को हिंदुस्तान छोड़कर जाना है क्योकि यहाँ चूतियों की फ़ौज काम कर रही है जो जितना बड़ा चमचा है उसकी उतनी ही मौज है यानि चूतियों की फ़ौज में चमचो की मौज. देखते रहो भाई आगे क्या होता है बस इंतज़ार की घडिया ख़तम होने वाली है सही लोग हिंदुस्तान जल्दी ही छोड़ देंगे वैसे विनोद भाई आपको बधाई की आपने इसकी शुरुआत की……………

  2. rakesh

    April 23, 2011 at 12:52 pm

    दैनिक हिंदुस्तान प्रबंधन किस प्रकार से कर्मचारी विरोधी अभियान में लगा हुआ है इसे आप एग्रीमेंट लेटर को ही देख कर जान गए होंगे, समझ गए होंगे। हालांकि वह एंग्रीमेंट लेटर तो अभी मौखिक आदेश के द्वारा प्रतिबंधित हो गया है पर प्रबंधन ने अपनी बदनीयती नहीं छोड़ी है। इसलिए वह हर उन जगहों पर प्रहार कर रहा है जहां उसे कुछ संभावना दिख जाती है।

    खबर है कि प्रबंधन इस समय बिहार में आतंक मचाए हुए है। इसके तहत प्रबंधन ने मौखिक आदेश जारी कर दिया है कि जो लोग मोटी तनख्वाह पाने वाले हैं उन्हें किसी प्रकार से बाहर किया जाय औऱ जो लोग बेज बोर्ड वालों हों उनपर इतना अत्याचार किया जाय कि वे स्वयं ही संस्थान छोड़कर भाग जाए। इसलिए उनसे वह काम लिया जा रहा जिसके लिए वह योग्य ही नही हैं औऱ न ही उन्होंने जीवन में ऐसा कोई काम किया है। प्रबंधन की कोशिश है कि वेज बोर्ड वालों से किसी प्रकार से संस्थान से मुक्ति मिल जाए।

    सूत्रों ने बताया कि मोटी तनख्वाह पाने वालों में बिहार में सबसे पहले प्रबंधन ने मुजफ्फरपुर के डीएनई अजय वर्मा को शिकार बनाया है। उन्हें संपादक ने अपने केबिन में बुला कर कहा कि मैं इस मामले में कुछ नहीं कर सकता। आदेश है। इसलिए आप संस्थान से इस्तीफा दे दें या फिर कंपनी आपको बर्खास्त कर देगी जिसके बाद आप को दिक्कत हो सकती है। मसलन उनसे डरा धमका कर संपादक ने एक मोटी रकम पाने वाले से मुक्ति पा ली। सूत्र बता रहें हैं कि वे जिस उम्र में हैं वे कहीं जा भी नहीं सकते और जिम्मेदारी का बोझ इतना बड़ा है कि संभव ही है कि वे उठा पाएं। क्योंकि अभी उनको अपनी बिटिया की शादी भी करनी है।

    वहीं सूत्र बता रहे हैं कि प्रबंधन की निगाह में वे लोग भी इस समय खटक रहे हैं जो वेज बोर्ड बाले हैं। कंपनी की कोशिश है कि किसी प्रकार से इन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया जाय या फिर उन्हें इतना प्रताडि़त किया जाय कि वे स्वयं ही संस्थान छोड़कर भाग जाएं। इसके लिए कंपनी उनसे वह काम ले रही है जिसका न उन्हें अनुभव है और न ही उसके लिए वह योग्य है। पटना में सभी वेज वोर्ड बालों को इस समय सेंटर पर भेजा जा रहा है। मसलन आप एचआऱ में काम करते हो, या फिर संपादकीय में या फिर आप किसी भी विभाग में हों…. आपको तीन बजे सुबह उठकर सेंटर पर पहुंचना है और वहां जाकर आपको देखना है कि कहां कापी जा रही है कहां नहीं जा रही है। कंपनी को इससे मतलब नहीं है कि कंपनी ने किस व्यक्ति को किस लिए अप्वाइंट किया है, या किससे कौन सा काम लेना है कंपनी का मकसद सिर्फ इतना है कि इन्हें इतना प्रताडि़त करो कि ये स्वयं ही कंपनी से भाग खड़े हो ..छोड़ दें। पर सूत्रों का कहना है कि वेज बार्ड वाले अपने अधिकार जानते हैं इसलिए किसी दिन ऐसी नौबत न आ जाए कि कंपनी के बड़े अधिकारी कोर्ट के दरवाजे पर नाक रगडते हुए दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...