भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की शहादत दिवस पर नवी मुंबई के पत्रकारों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और भारतीय स्वाधीनता संघर्ष के नायकों को याद किया. पत्रकारों ने भारत के वर्तमान स्वरूप को बदलने के लिए भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु जैसे लोगों की आवश्यकता जताई तथा कहा कि ऐसे शहीदों के चलते ही हम आज आजादी से सांस ले रहे हैं.
श्रद्धांजलि देने वालों में मोनिका, मनोज जलनावला, नंदू ठाकुर, जसपाल सिंह नोएल, विनायक पाटिल, योगेश महाजन, ओम प्रकाश तिवारी, शिल्पा तिवारी, पूनम, सुभांगी पाटिल, राजी यादव, सुरेश्ा दास, चंद्रकांत टंडेल, किशोर विश्वास, नागमणि पांडेय समेत कई पत्रकार मौजूद रहे.












