Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

नशे में धुत चालक ने पत्रकार की बाइक पर बस चढ़ाई

: लखनऊ की घटना, बस बसपा सांसद अखिलेश दास के कॉलेज की : लखनऊ : नशे में धुत एक कॉलेज के बस चालक ने अपनी बस एक पत्रकार की खड़ी मोटरसाइकिल पर चढ़ा दी. घटना में कोई घायल नहीं हुआ परन्‍तु जिस अति‍सुरिक्षत क्षेत्र में ये हादसा हुआ उससे तमाम सवाल खड़े हो गए हैं. बस बसपा सांसद अखिलेश दास के कॉलेज की है. पत्रकार अभी भी बस को मौके पर रोके हुए हैं. पत्रकार लोग हंगामा कर रहे हैं और मोटरसाइकिल की क्षतिपूर्ति की मांग की जा रही है.

: लखनऊ की घटना, बस बसपा सांसद अखिलेश दास के कॉलेज की : लखनऊ : नशे में धुत एक कॉलेज के बस चालक ने अपनी बस एक पत्रकार की खड़ी मोटरसाइकिल पर चढ़ा दी. घटना में कोई घायल नहीं हुआ परन्‍तु जिस अति‍सुरिक्षत क्षेत्र में ये हादसा हुआ उससे तमाम सवाल खड़े हो गए हैं. बस बसपा सांसद अखिलेश दास के कॉलेज की है. पत्रकार अभी भी बस को मौके पर रोके हुए हैं. पत्रकार लोग हंगामा कर रहे हैं और मोटरसाइकिल की क्षतिपूर्ति की मांग की जा रही है.

स्‍वतंत्र भारत के क्राइम रिपोर्टर डीपी शुक्‍ला अपनी मोटरसाइकिल एनेक्‍सी भवन के सामने बने पत्रकारों के स्‍टैण्‍ड पर खड़ी कर पुलिस विभाग की नियमित प्रेस कांफ्रेंस कवर करने गए थे. इसी बीच बाबू बनारसी दास कॉलेज की एक तेज रफ्तार बस ने उनकी मोटरसाइकिल को तेजी से धक्‍का मारा तथा फंस कर बस मौके पर ही रुक गई. बस में कॉलेज की छात्राएं सवार थीं. गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई. इस घटना के बाद अतिसुरक्षित एरिया में हड़कम्‍प मच गया.

किसी ने तत्‍काल इसकी सूचना पत्रकारों को दी कि किसी पत्रकार की मोटरसाइकिल को बस ने कुचल दिया है. भागे-भागे पत्रकार नीचे पहुंचे तो वहां का हाल देखकर सन्‍न रह गए. मोटरसाइकिल बुरी तरह कुचली पड़ी थी. पत्रकारों ने तत्‍काल चालक को पकड़ लिया तथा उससे पूछताछ करने लगे, परन्‍तु चालक इतने नशे में है कि वो अपना नाम तक नहीं बता पा रहा है. मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है. पत्रकार मोटरसाइकिल की क्षतिपूर्ति को लेकर बस रोके हुए हैं. पत्रकारों का कहना है कि जब तक मोटरसाइकिल की क्षतिपूर्ति नहीं मिलती बस को जाने नहीं दिया जाएगा. खबर देने तक मौके पर हंगामा मचा हुआ है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...