Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

नाराज हॉकरों ने अमर उजाला का बंडल फेंका

अचानक अमर उजाला का दाम पांच रूपये कर दिए जाने और कमीशन न बढ़ाए जाने से बौखलाए और आक्रोशित अखबार वितरकों ने सोमवार को सुबह अमर उजाला का बंडल फेंक दिया। इतना नहीं उन्होंने यह अखबार न उठाने की भी घोषणा कर दी। साथ ही वितरकों ने यह भी घोषणा कर दी कि यदि समाचार पत्रों का मैनेजमेंट दैनिक पत्रों के साथ निःशुल्क कैलेंडर नहीं दिया तो पचास प्रतिशत कमीशन की मांग करते हुए संबंधित पत्र का वितरण रोक दिया जाएगा।

अचानक अमर उजाला का दाम पांच रूपये कर दिए जाने और कमीशन न बढ़ाए जाने से बौखलाए और आक्रोशित अखबार वितरकों ने सोमवार को सुबह अमर उजाला का बंडल फेंक दिया। इतना नहीं उन्होंने यह अखबार न उठाने की भी घोषणा कर दी। साथ ही वितरकों ने यह भी घोषणा कर दी कि यदि समाचार पत्रों का मैनेजमेंट दैनिक पत्रों के साथ निःशुल्क कैलेंडर नहीं दिया तो पचास प्रतिशत कमीशन की मांग करते हुए संबंधित पत्र का वितरण रोक दिया जाएगा।

दरअसल हुआ यह कि 27 दिसंबर, सोमवार को प्रातःकालीन अमर उजाला के साथ जब कैलेंडर पत्र विक्रेताओं ने पाया और मूल्य पांच रूपया पढ़ा तो उनमें आक्रोश पैदा हो गया। तुरंत ही उन्होंने अमर उजाला उठाकर फेंक दिया और आगे से इस अखबार का वितरण न करने का निर्णय ले लिया। अखबार न उठते देख अमर उजाला से आए कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए। कर्मचारियों ने प्रिंटेड मूल्य पांच रूपये में से ढाई रूपया अर्थात पचास प्रतिशत कमीशन देने की तत्काल मौके पर ही घोषणा कर दी। इसके बाद भी थोड़ी किचकिच के बाद अमर उजाला की बिक्री सुनिश्चित हुई। यह पहला मौका है जब पूरे पचास प्रतिशत कमीशन की घोषणा प्रबंध तंत्र की ओर से हुई है।

इस बीच समाचार पत्र कर्मचारी यूनियन के तत्वावधान में संत गुरू रविदास घाट पर समाचार पत्र विक्रेताओं, हाकर यूनियन काशी की संयुक्त बैठक लंका बूथ के वरिष्ठ समाचार पत्र विक्रेता सतीश चंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में दर्जनों पत्र विक्रेताओं ने समाचार पत्र उद्योग एवं पत्र-पत्रिकाओं की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से गर्मागर्म बहस की। बैठक में यह निर्णय हुआ कि समाचार पत्र प्रबंधन पत्रों की बिक्री पर पचास प्रतिशत कमीशन सुनिश्चित करे, कैलेंडर निःशुल्क पाठकों तक पहुंचाया जाए, अखबारों का मूल्य पूरे जिले में समान रूप से सुनिश्चित किया जाए, पत्र विक्रेताओं के लिए समूह बीमा योजना के अंतर्गत प्रबंधन की ओर से अंशदान निश्चित किया जाए, पत्र विक्रेताओं को वर्ष में एक बार बोनस दिया जाए।

लंका बूथ के पत्र विक्रेताओं की शानदार सफलता पर समाचार पत्र कर्मचारी यूनियन के मंत्री अजय मुखर्जी एवं काशी पत्रकार संघ एवं वाराणसी प्रेस क्लब के सदस्य जय नारायण ने समाचार पत्र विक्रेताओं की इस उपलब्धि पर साधुवाद दिया। कमीशन के बढ़ते ही पत्र विक्रेताओं में हर्ष की लहर दौड़ गयी। साभार : पूर्वांचल दीप

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. umesh kumar

    December 27, 2010 at 4:55 pm

    सबका पेट है ,पेट है तो भूख है, रोटी की और नोटो की भूख मे अन्तर है मालिको। आप लोगो को जल्दी यह समझ आ जाय तो अच्छा है।

  2. बिल्‍लू

    December 28, 2010 at 8:14 am

    अखबार पर कमीशन पूरे सौ प्रतिशत ही रख लो भाईयों। जितनी मांगें की हैं उतनी तो यहां काम करने वाले कर्मचारियों को नहीं मिलती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...