Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

निर्मलेंदु का ‘स्वाभिमान’ से संबंध खत्म, ‘हम वतन’ के कार्यकारी संपादक बने

: अपडेटेड : न्यूज एक्सप्रेस चैनल टेस्ट रन के लिए तैयार : साईं प्रसाद मीडिया ग्रुप का मीडिया स्कूल भी इसी सत्र से : खबर है कि निर्मलेंदु साहा स्वाभिमान टाइम्स हिंदी दैनिक को गुडबाय कहने वाले हैं. पिछले कई महीने से स्वाभिमान टाइम्स में आंतरिक स्थितियां खराब चल रही थी. इसके कारण संपादक निर्मलेंदु साहा इस्तीफा देने का मन बना चके थे. इसी बीच हम वतन का आफर उनके पास पहुंचा तो उन्होंने स्वीकार कर लिया.

: अपडेटेड : न्यूज एक्सप्रेस चैनल टेस्ट रन के लिए तैयार : साईं प्रसाद मीडिया ग्रुप का मीडिया स्कूल भी इसी सत्र से : खबर है कि निर्मलेंदु साहा स्वाभिमान टाइम्स हिंदी दैनिक को गुडबाय कहने वाले हैं. पिछले कई महीने से स्वाभिमान टाइम्स में आंतरिक स्थितियां खराब चल रही थी. इसके कारण संपादक निर्मलेंदु साहा इस्तीफा देने का मन बना चके थे. इसी बीच हम वतन का आफर उनके पास पहुंचा तो उन्होंने स्वीकार कर लिया.

सूत्रों के मुताबिक स्वाभिमान टाइम्स में प्रबंधन ने अचानक बड़े पैमाने पर छंटनी कर दी और लोगों को बाहर निकालने का काम निर्मलेंदु को सौंपा. इससे निर्मलेंदु दुखी थे. पैसे में कटौती के कारण अखबार के सरकुलेशन पर भी असर पड़ने लगा. ऐसी स्थितियों में निर्मलेंदु ने संस्थान से बाहर निकलने का मन बनाया. उन्हें जब ‘हमवतन’ अखबार का आफर मिला तो उन्होंने स्वीकार कर लिया. हम वतन साईं प्रसाद मीडिया ग्रुप का नया लांच होने वाला अखबार है. निर्मलेंदु साहा को इस नए अखबार की जिम्मेदारी दी गई है. वे दिल्ली में बैठेंगे. निर्मलेंदु वरिष्ठ पत्रकार हैं और कई अखबारों में काम कर चुके हैं. वे हाल के कुछ वर्षों में दैनिक जागरण, न्यूज24, पी7न्यूज, स्वाभिमान टाइम्स में रहे.

निर्मलेंदु हमवतन में कार्यकारी संपादक बनाए गए हैं. चर्चा है कि हमवतन अखबार को अब भोपाल की बजाय दिल्ली से लांच किया जाएगा. पहले भी इसे दिल्ली से लांच करने की योजना थी पर बाद में इसे भोपाल से लांच करने की बात कही गई लेकिन फिर प्रबंधन ने इसे दिल्ली से लांच करने का ऐलान किया है.  उधर, एक अन्य खबर साईं प्रसाद मीडिया से है कि यह समूह जल्द एक रेडियो भी लांच करेगा. पर फिलहाल सारा ध्यान चैनल की लांचिंग पर लगाया गया है. चैनल का इस माह के आखिर में टेस्ट रन शुरू हो जाएगा और संभवतः अगले माह लांच कर दिया जाएगा. समूह का मीडिया स्कूल भी शुरू होने जा रहा है जिसका नाम ”न्यूज एक्सप्रेस मीडिया एकेडमी” रखा गया है. मीडिया स्कूल की तैयारियां कंप्लीट हो चुकी है और प्रिंसिपल की भी नियुक्ति कर ली गई है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. adarsh prakash singh

    June 15, 2011 at 7:03 pm

    nai pari ke liye badhai ho nirmlendu ji.

  2. Dr. Maher Uddin Khan

    June 16, 2011 at 6:36 am

    kyon bhai nirmal bahut udte phir rahe ho . khair achcha hai kamyab raho maine kuch gur bataye the unehn yaad rakhna. prasann raho.

  3. Ashok mishra

    June 16, 2011 at 9:01 am

    Nirmalenduji bahut kabile aur sincere editors mai sa ek hai. umeed hai behater teem banagai badhai.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...