Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

नीतीश जी, क्या यही है आपका सुशासन!

नीतीशआदरणीय नीतीश जी, आपका सुशासन पूरे देश में कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। टेलीविजन चैनल वाले आपको सम्मानित कर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि आपने पिछले पांच सालों में बिहार में कानून का राज स्थापित किया है और दूसरी ओर आप ही के पार्टी के विधान पार्षद हैं , जो एक करोड़ रुपये रंगदारी मांगते फ़िर रहे हैं। आखिर एक साथ दो कमाल आप किस प्रकार कर पा रहे हैं, इसका राज तो केवल आप ही जानते हैं या फ़िर हम मीडिया वाले।

खैर आज सीधा संवाद में हम आपको बताना चाहते हैं कि आप के विधान पार्षद हुलास पांडे ने रोहतास जिले के एक ठेकेदार से एक करोड़ रुपये रंगदारी की मांग की है। ठेकेदार ने इस संबंध में जानकारी रोहतास जिले के एसपी विकास वैभव को दी है। एसपी ने बताया कि ठेकेदार दयानिधि सिंह ने आवेदन दिया था कि विधान पार्षद हुलास पांडे अपने सहयोगी कमलेश पांडे, मनोज पांडे, छोटे सिंह और आशुतोष कुमार सिंह सहित अनेक लोगों के साथ उनके घर में घुस आये और एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने से पहले उनकी पिटाई की। इस संबंध में एसपी विकास वैभव का कहना है कि उन्होंने इस मामले की तहकीकात शुरु कर दी है। परंतु सच्चाई यह है कि आपका गुंडा विधान पार्षद अभी भी पुलिस की गिरफ़्त से बाहर है।

मुख्यमंत्री जी, आपकी पार्टी के 67 विधायक ऐसे हैं जिनपर रंगदारी मांगने, हत्या करने, बलात्कार करने और चोरी करने जैसे गंभीर आरोप लंबित हैं। इनमें से दो-तीन तो आपके कैबिनेट के मंत्री भी हैं। अब आप ही बताइये कि क्या यह संभव है कि एक तरफ़ आप विकास का मंत्र पढें और दूसरी ओर आपके गुण्‍डे बिहार के लोगों से रंगदारी मांगें। अभी भी समय है मुख्यमंत्री जी अपराधियों के आगे दंडवत होना बंद कीजिए और साफ़-सुथरी राजनीति को एक दिशा दें, क्योंकि आपको सूबे की 20 फ़ीसदी जनता का आशीर्वाद प्राप्त है, लेकिन आपको प्रतिनिधित्व तो 100 फ़ीसदी जनता का करना है, चाहे वह किसी भी धर्म का हो, जाति का हो या फ़िर किसी भी दल का समर्थक क्यों न हो। आप समझ रहे हैं न मुख्यमंत्री जी।

लेखक नवल किशोर पत्रकार हैं. उनका लिखा यह लेख अपना बिहार से साभार लेकर प्रकाशित किया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. ramswarth

    December 24, 2010 at 11:16 am

    आदरणीय नीतीश जी, आपका सुशासन पूरे देश में कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। टेलीविजन चैनल वाले आपको सम्मानित कर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि आपने पिछले पांच सालों में बिहार में कानून का राज स्थापित किया है और दूसरी ओर आप ही के पार्टी के विधान पार्षद हैं , जो एक करोड़ रुपये रंगदारी मांगते फ़िर रहे हैं। आखिर एक साथ दो कमाल आप किस प्रकार कर पा रहे हैं, इसका राज तो केवल आप ही जानते हैं या फ़िर हम मीडिया वाले।

    खैर आज सीधा संवाद में हम आपको बताना चाहते हैं कि आप के विधान पार्षद हुलास पांडे ने रोहतास जिले के एक ठेकेदार से एक करोड़ रुपये रंगदारी की मांग की है। ठेकेदार ने इस संबंध में जानकारी रोहतास जिले के एसपी विकास वैभव को दी है। एसपी ने बताया कि ठेकेदार दयानिधि सिंह ने आवेदन दिया था कि विधान पार्षद हुलास पांडे अपने सहयोगी कमलेश पांडे, मनोज पांडे, छोटे सिंह और आशुतोष कुमार सिंह सहित अनेक लोगों के साथ उनके घर में घुस आये और एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने से पहले उनकी पिटाई की। इस संबंध में एसपी विकास वैभव का कहना है कि उन्होंने इस मामले की तहकीकात शुरु कर दी है। परंतु सच्चाई यह है कि आपका गुंडा विधान पार्षद अभी भी पुलिस की गिरफ़्त से बाहर है।

    मुख्यमंत्री जी, आपकी पार्टी के 67 विधायक ऐसे हैं जिनपर रंगदारी मांगने, हत्या करने, बलात्कार करने और चोरी करने जैसे गंभीर आरोप लंबित हैं। इनमें से दो-तीन तो आपके

  2. sanjay ranjan

    December 24, 2010 at 5:10 pm

    laloo ne thik hi kaha tha ki nitish ke pet main daat hai. yadi sushan per dhyan nahin denge to woh din dur nahin jab chandra babu naidu ki tarah jantan inko ghar se bahrh nikal degi. abhi kal hi ek ladka ka apharn hua aur uski htya kar di gayee. nahin maloom doshi kaun lekin aapka kya gaya jiska gaya ussse puchiya na.

  3. अनुराग प्रधान

    December 24, 2010 at 5:11 pm

    मै ने एक वीडियो मणिकांत ठाकुर जी का सुना you tube abhishekanand1992 पर जिस में एक शब्द है की सबसे बड़ा स्कूल (जो की भ्रष्टाचारीयो के जब्त सम्पति में स्कूल खोलना है ) तो राज्य के एक अन्ने मार्ग में खुलना चहिये / जी हँ सबसे पहले नीतीश जी, के यहाँ ही खुलनी चहिये //

  4. shalin piyush

    December 25, 2010 at 7:00 am

    nitish ji ke hathon me jadu ki chhari nahi hai, zara bardast kijiye samay dijie lalu ko 15 saal to nitish ji ke liye thoda wishwas kijiye sab thik hi jaega aisa mai sochta hun.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...