दैनिक भास्कर, इंदौर से नितेश पाल ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर करेस्पांडेंट थे. उन्होंने अपनी नई पारी इंदौर में ही दबंग दुनिया के साथ शुरू की है. उन्हें यहां स्पेशल रिपोर्टर बनाया गया है. भास्कर में पूर्व संपादक अवनीश जैन के करीबियों में गिने जाने वाले नितेश पिछले दिनों एक्सीडेंट के बाद लम्बी छुट्टी पर चले गए थे. इस संदर्भ में जब नितेश से बात की गई तो उन्होंने दबंग दुनिया ज्वाइन करने की पुष्टि की.
नवभारत, दंतेवाड़ा से शैलेंद्र ठाकुर ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर रिपोर्टर थे तथा पिछले सात सालों से नवभारत से जुड़े हुए थे. इन्होंने अपनी पारी दैनिक भास्कर के साथ दंतेवाड़ा में ही शुरू की है. उन्हें ब्यूरो प्रभारी बनाया गया है. माना जा रहा है कि सात साल तक सेवा देने के बावजूद अपेक्षाकृत वेतन और पदोन्नति न मिलने के चलते शैलेंद्र ने नवभारत को बाय किया है.
पारुल ने साधना न्यूज के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है. उन्हें रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके पहले वे एआईआर, एचटी और द न्यूज से भी जुड़ी रही हैं.











