Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

नेशनल रीडरशिप सर्वे और इंडियन रीडरशिप सर्वे का विलय

: नए संगठन का नाम आरएससीआई रखा गया : काफी इंतजार के बाद नेशनल रीडरशिप सर्वे (एनआरएस) तथा इ‍ंडियन रीडरशिप सर्वे ने आपस में विलय कर लिया है. मीडिया रिसर्च यूजर्स काउंसिल की 20 सितम्बर को हुई वार्षिक बैठक में दोनों के विलय पर अंतिम मुहर लगाया गया. इस समझौते के बाद नए संस्‍था का नाम रीडरशिप स्‍टडीज काउंसिल ऑफ इ‍ंडिया (आरएससीआई) कर दिया गया. पिछले दो सालों से इन दोनों संगठनों को एक साथ लाने की कोशिश की जा रही थी.

: नए संगठन का नाम आरएससीआई रखा गया : काफी इंतजार के बाद नेशनल रीडरशिप सर्वे (एनआरएस) तथा इ‍ंडियन रीडरशिप सर्वे ने आपस में विलय कर लिया है. मीडिया रिसर्च यूजर्स काउंसिल की 20 सितम्बर को हुई वार्षिक बैठक में दोनों के विलय पर अंतिम मुहर लगाया गया. इस समझौते के बाद नए संस्‍था का नाम रीडरशिप स्‍टडीज काउंसिल ऑफ इ‍ंडिया (आरएससीआई) कर दिया गया. पिछले दो सालों से इन दोनों संगठनों को एक साथ लाने की कोशिश की जा रही थी.

ऑडिट ब्‍यूरो ऑफ सर्कुलेशन (एबीसी) अगले सप्‍ताह होने वाली अपनी वार्षिक मीटिंग में इस समझौते पर हस्‍ताक्षर करेगा. ऑडिट ब्‍यूरो ऑफ सर्कुलेशन तथा मीडिया रिसर्च यूजर्स काउंसिल ने इस बात पर भी सहमति जताई है कि दोनों संगठनों के दस-दस नवगठित आरएससीआई के बोर्ड में शामिल होंगे. नए संगठन का पहला चेयरमैन एमआरयूसी से बनने की संभावना है. उम्‍मीद जताई जा रही है कि एमआरयूसी के चेयरमैन हरमुसजी कामा इस पद के लिए मुख्‍य उम्‍मीदवार हो सकते हैं.

गौरतलब है कि आईआरएस का नेतृत्‍व एमआरयूसी तथा एनआरएस का नेतृत्‍व एबीसी करती रही है. अब आरएससीआई में दोनों संगठनों की बराबर भागीदारी रहेगी. हालांकि आरएससीआई द्वारा कराए गए सर्वेक्षण को भी आईआरएस ही कहा जाएगा क्‍योंकि आईआरएस पिछले कई वर्षों से भारतीय प्रिंट मीडिया की जाना पहचाना ब्रांड नेम बन गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. AJAY KUMAR SAXENA

    September 22, 2011 at 1:49 pm

    Excellent

  2. AJAY KUMAR SAXENA

    September 22, 2011 at 1:50 pm

    Excellent

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...