Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

पंजाब केसरी के पत्रकार के खिलाफ प्रदर्शन

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के गोहर ब्लॉक से पंजाब केसरी के पत्रकार एवं शाला पंचायत के उप प्रधान राजकुमार के खिलाफ सोमवार को उसी पंचायत के लोग सडक़ों पर उतर आए। उपप्रधान को बर्खास्त न करने और लिखित शिकायत के बावजूद गिरफ्तार न करने पर ग्रामीणों ने हिमाचल प्रदेश आरटीआई ब्यूरो संयोजक लवण ठाकुर की अगुवाई में गोहर बाजार में रोष रैली निकाली और जम कर नारेबाजी की।

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के गोहर ब्लॉक से पंजाब केसरी के पत्रकार एवं शाला पंचायत के उप प्रधान राजकुमार के खिलाफ सोमवार को उसी पंचायत के लोग सडक़ों पर उतर आए। उपप्रधान को बर्खास्त न करने और लिखित शिकायत के बावजूद गिरफ्तार न करने पर ग्रामीणों ने हिमाचल प्रदेश आरटीआई ब्यूरो संयोजक लवण ठाकुर की अगुवाई में गोहर बाजार में रोष रैली निकाली और जम कर नारेबाजी की।

उपप्रधान के विरुद्ध कार्रवाई करने को लेकर ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी भानु गुप्ता को ज्ञापन दिया और आरोप लगाया कि उप्रधान ने पंचायत के सचिव से मिलीभगत कर रिकार्ड के साथ छेड़छाड़ की है तथा बाद में ग्रामीणों ने पुलिस थाना गोहर के प्रभारी प्रताप चंदेल को ज्ञापन सौंप कर जान से मारने की धमकी देने वाले उपप्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। पंचायत के आरटीआई कार्यकर्ताओं ने आरटीआई के तहत सूचना हासिल कर मनरेगा के कामों में हुई लाखों की गड़बड़ का पर्दाफाश कर डीसी मंडी से शिकायत की थी। इस पर तिलमिलाए उपप्रधान ने आरटीआई कार्यकर्ताओं को जान से मारने की धमकी दी थी।

इस बारे में ७ सितंबर को एसपी मंडी से शिकायत की गई थी और २७ सितंबर को एसपी मंडी को फिर इस बारे में अवगत करवाया था। बावजूद इसके उपप्रधान के खिलाफ अभी मामला दर्ज नहीं हुआ है। उपप्रधान के खिलाफ जाली बिल पर लाखों का सीमेंट उपलब्ध करवाने और मनरेगा के कार्यों में जम कर धांधलिया करने के आरोप हैं। आरटीआई के तहत हासिल की गई सूचना में इस बात का खुलासा हुआ है। डीसी मंडी के आदेश के बाद इस मामले की जांच शुरू हुई है और डीआरडीए के परियोजना अधिकारी बीसी भंडारी को इस मामले में जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस बीच ग्रामीण उपप्रधान को निलंबित करने की मांग कर रहे हैं। बीडीओ गोहर भानू गुप्ता ने बताया कि इस मामले में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच चल रही है। 26 अक्तूबर तक जांच पूरी हो जाएगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. vinod bhavuk

    October 11, 2011 at 5:42 pm

    har bharastachari benakaab ho.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...