Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

लाइफस्टाइल

पंजाब में नशा के खिलाफ जागरण ने शुरू किया अभियान

दैनिक जागरण ने पजाब भर में अपने स्वस्थ समाज सरोकार के तहत नशाखोरी के खिलाफ अभियान चलाया है। जिसकी शुरुआत दो अगस्त से प्रथम पृष्ठ पर इस अभियान से संबंध में सामग्री देकर की है। सूत्रों से पता चला है कि पंजाब में जागरण की तरफ से इस सामाजिक कार्य का बीड़ा जालंधर से सुनील राणा एवं लुधियाना यूनिट से वहां के समाचार संपादक विजय गुप्ता ने उठाया है।

दैनिक जागरण ने पजाब भर में अपने स्वस्थ समाज सरोकार के तहत नशाखोरी के खिलाफ अभियान चलाया है। जिसकी शुरुआत दो अगस्त से प्रथम पृष्ठ पर इस अभियान से संबंध में सामग्री देकर की है। सूत्रों से पता चला है कि पंजाब में जागरण की तरफ से इस सामाजिक कार्य का बीड़ा जालंधर से सुनील राणा एवं लुधियाना यूनिट से वहां के समाचार संपादक विजय गुप्ता ने उठाया है।

पंजाब में पहले ही दिन जागरण के इस अभियान को अच्छा रिस्पांस मिलने की सूचना मिली है। समाचार छपने के बाद बाकायदा डीजीपी पंजाब पीएस गिल ने भी इस मामले में संज्ञान लेते हुए इस अभियान में सहयोग का भरोसा दिलाया है। यह अभियान जागरण का इस साल का सबसे बड़ा अभियान होगा। यह भी पता चला है कि इस अभियान को जन-जन तक ले जाने के लिए जागरण वाले बाकायदा अपनी ब्रांड टीम को भी फील्ड में उतार रहे हैं और पंजाब भर में स्कूलों-कालेजों अन्य सामाजिक संगठनों को जोड़ते हुए रैलियां निकालेंगे. भाषण एवं पेंटिंग प्रतियोगिताएं करवाएंगे। यहां तक कि नशे से ग्रस्त लोगों का रेडक्रास या फिर अन्य समाज सेवी संगठनों के सहयोग से इलाज भी करवाएंगे। जागरण वालों का पूरे ग्रुप में अपनी तरह का इतना बड़ा पहला अभियान है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. D.K

    August 4, 2011 at 7:14 pm

    शुक्र है जागरण वालों ने भी कोई ढंग का काम किया है। इसमें कोई शक नहीं कि पंजाब के सत्तर प्रतिशत युवक नशे के आदी हैं। जागरण के इस य़ज्ञ में हम सभी को शामिल होना चाहिए। पंजाब में इस अभियान की शुरूआत करने के लिए सुनील राणा व विजय गुप्ता को बधाई। पंजाब में नशे के कारण जिस तरह के हालात पैदा हो गए हैं उसे देखते हुए वर्तमान में एेसे अभियान की बहुत जरूरत है। जागरण वालों को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई।

  2. sunil dwivedi

    August 5, 2011 at 8:08 am

    जागरण के इस य़ज्ञ में हम सभी को शामिल होना चाहिए।

  3. N.K.SHARMA

    August 6, 2011 at 7:45 am

    वेरी गुड राणा जी बहुत अच्छा प्रयास है। अभियान चलाने में तो वैसे भी आपकी मास्टरी है। मंडी में मोबाइल टावरों, नदियों के प्रदूषण पर की गई रिसर्च तथा नशीली खेती के खिलाफ छेड़े अभियानों के साथ-साथ धर्मांतरण के खिलाफ छेड़े अभियान को हिमाचल में लोग आज भी याद करते हैं। जागरण ने पंजाब में नशे के खिलाफ जो अभियान छेड़ा है वाकई में जागरण वाले इसके लिए बधाई के पात्र हैं। राणा जी और विजय जी को भी इस प्रयास के लिए बधाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...