दैनिक भास्कर ने पंजाब-हरियाणा में अपने संपादकीय टीम में व्यापक फेरबदल किया है. कई संपादकों तथा समाचार संपादकों को इधर से उधर किया गया है. कमलेश सिंह का कद भी बढ़ा दिया गया है. अब तक नार्थ रीजन के संपादक और स्टेड हेड के रूप में काम देख रहे कमलेश सिंह को प्रमोट करके चीफ एडिटर बना दिया गया है. वे नए लुधियाना में बने नए कारपोरेट ऑफिस में बैठेंगे.
खबर है कि हिसार के संपादक योगश्वर दत्त सुयाल को इसी पद पर जालंधर भेजा जा रहा है. लुधियाना के आरई हिमांशु ढौढियाल को हिसार की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है. पठानकोट एडिशन में एनई सुरजीत सिंह सैनी को लुधियाना बुला लिया गया है. अमृतसर में एनई रणदीप सिंह वशिष्ट को पठानकोट का एनई बनाया जा रहा है. लुधियाना कारपोरेट ऑफिस में तेजी में काम शुरू होने के बाद कई और लोगों को लुधियाना लाए जाने की योजना भी प्रबंधन बना रहा है.











