राष्ट्रीय सहारा, पटना के संपादक देशपाल सिंह पंवार का तबादला अब नई दिल्ली संस्करण के लिए कर दिया गया है। वे मूलतः मेरठ के रहने वाले हैं और दिल्ली आकर एक तरह से वे घर के पास आ गए हैं। देशपाल सिंह पंवार वरिष्ट पत्रकार हैं और राष्ट्रीय सहारा, पटना से पहले पटना व वाराणसी में दैनिक हिंदुस्तान और कानपुर व बरेली में अमर उजाला के साथ लंबी पारी खेल चुके हैं।
उधर, राष्ट्रीय सहारा, पटना में संपादक के काम की जिम्मेदारी अब न्यूज एडीटर सरोज सिंह को दी गई है। सरोज सिंह इससे पहले दैनिक हिंदुस्तान, मुजफ्फरपुर में डीएनई रह चुके हैं। उससे भी पहले वे दैनिक जागरण नोएडा व पटना में कार्य कर चुके हैं।











