सहारा, नोएडा से खबर है कि राजेश कुमार को पटना भेज दिया गया है. उन्हें ब्यूरोचीफ बनाया गया है. राजेश दिल्ली में बिहार की राजनीतिक पार्टियों को कवर करते थे. वे काफी समय से सहारा से जुड़े हुए हैं. राजेश को शक्ति प्रकाश के महुआ न्यूज का ब्यूरोचीफ बनकर चले जाने के बाद खाली पड़े पद पर भेजा जा रहा है.
सीएनईबी से खबर है कि कुलदीप मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर असिस्टेंट प्रोड्यूसर थे. वे अपनी नई पारी दैनिक भास्कर, चंडीगढ़ के साथ शुरू की है. यहां उन्हें सब एडिटर बनाया गया है.
न्यूज11, रांची से खबर है कि अभिषेक श्रीवास्तव ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर ग्राफिक डिजाइनर थे. उनके इस्तीफा देने के कारणों का पता नहीं चल पाया. इसके पहले भी वे कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
दैनिक जागरण, वाराणसी से खबर है कि राजेश त्रिपाठी ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर सब एडिटर थे. वे अब मुख्य धारा की पत्रकारिता को अलविदा कह कर शिक्षा जगत में करियर शुरू कर रहे हैं. वाराणसी में ही उन्हों ने एक स्कूल ज्वाइन कर लिया है.











