वाह जिंदगी के बैनर तले युवा पत्रकार विवेक चन्द्र द्धारा पटना के महावीर मंदिर पर बनाई गई फिल्म संकट मोचन पिछले दिनों बिहार विधान परिषद के सभागार में लांच की गई. इसके लांचिंग में बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री सुनील कुमार पिन्टू, कला संस्कृति मंत्री सुखदा पाण्डेय, धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष किशोर कुणाल, समाजसेवी सुधा वर्गीज और फिल्म समीक्षक विनोद अनुपम मौजूद थे.
लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए पर्यटन मंत्री सुनील कुमार पिन्टू ने कहा कि इस फिल्म से राज्य को एक नई दिशा मिलेगी. इस फिल्म में बडे़ बेहतरी के साथ यह बताने की कोशिश की गई है कि धर्म का मतलब समाजसेवा होता है. कला संस्कृति मंत्री सुखदा पण्डेय ने फिल्म के निर्माण के लिए वाह जिंदगी टीम को धन्यवाद दिया. साथ ही इस तरह की फिल्मों के निर्माण में सहयोग करने की बात भी कही. बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष किशोर कुणाल ने कहा कि संस्था ने बिना किसी सरकारी या गैरसरकारी सहयोग के इस फिल्म का निर्माण किया है जबकि आज ज्यादतर संस्थाएं डाक्यूमेंट्री के नाम पर पैसा बनाने की कोशिश करती है. इस फिल्म से समाज को जरूर प्रेरणा मिलेगी.
फिल्म समीक्षक विनोद अनुपम ने फिल्म के बारे में बोलते हुए कहा कि यह फिल्म किसी भी अंतराष्ट्रीय फिल्म से टक्कर लेने में सक्षम है. 22 मिनट की इस फिल्म एक ऐसी कहानी कहती है, जिस में दर्शकों के मन में अंत तक रूचि बनी रहती है. इस मौके पर फिल्म के निर्माता विवेक चंद्र ने कहा कि हमने इससे समाज को यह बताने की कोशिश की है कि धर्म का मतलब मानवसेवा है. विवेक ने यह भी कहा कि इस फिल्म से जो आमदनी होगी उससे बच्चों के एक अस्पताल का निर्माण किया जाना है. इस कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत वाह जिदगी के अमितेश और राजगीर ने किया. धन्यवाद ज्ञापन मंजूल मंजरी ने और मंच संचालन पल्लवी विश्वास ने किया. इस मौके पर पटना के कई मशहूर हस्तियां भी मौजूद थीं. इस फिल्म का कुछ अंश्ा इस लिंक में देख सकते हैं. http://www.youtube.com/watch?v=5wYXYW7e1UI












ashok
August 1, 2011 at 8:21 am
bahut sundar soch hai mujhe pasand aayee
kya aap mujhe apne sath joriye ga
kyoki mujhe bhi kuchh kar gujrne ki tammna hai
aarti kumari
August 1, 2011 at 8:58 am
aisi kalpanasakti ko sat-sat naman, aisi soch bahot kam logo me rahti hai. kaam ke sath aisi documentary banana dhram ko manav seva se jorana bahot accha laga aur aage ki soch ko naman.aapka sapna sakar ho best of luck.
vyas jee
August 1, 2011 at 9:54 am
विवेक जी, राजगीर जी और अमितेश भाई आप लोगों को बहुत बहुत बधाई, मुझे बेहद अफसोश है कि मै नहीं आ पाया था जिसके लिए आप से क्षमा चाहता हूँ
vinayak
August 2, 2011 at 8:11 am
once again?gr8 dear.hum hongey kaamyab ek din.thankx