महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा के जनसंचार के विद्यार्थी पत्रकारिता की व्यावहारिक व तकनीकी पहलुओं से रू-ब-रू होने के लिए नागपुर के विविध मीडिया संस्थानों में शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना हुए। जनसंचार के विभागाध्यक्ष प्रो.अनिल के.राय ‘अंकित’ रीडर व वरिष्ठ पत्रकार डॉ. कृपाशंकर चौबे ने जनसंचार एमए के द्वितीय छमाही के विद्यार्थियों को पत्रकारिता के सैद्धांतिक व व्यावहारिक बातें बताते हुए शैक्षणिक भ्रमण के लिए भेजा।
मीडियाविद प्रो.अनिल के.राय ‘अंकित’ से पूछने पर उन्होंने बताया कि यहां विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान से भी अवगत कराया जाता है, यही कारण है कि यहां के विद्यार्थी व्यावहारिक ज्ञान के लिए समय-समय पर मीडिया संगठनों का दौरा करते हैं ताकि उन्हें रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकें तथा वे सशक्त पत्रकार बनकर देश व समाज के लिए बेहतर कार्य कर सकें।
उन्होंने बताया कि नए सत्र से संचार एवं मीडिया अध्ययन केंद्र के अंतर्गत कई रोजगारजनक पाठ्यक्रम शुरू हो रहे हैं। संचार एवं मीडिया अध्ययन केंद्र के तहत चलाए जा रहे डिग्री के पाठ्यक्रम एम.ए., एम.फिल.व पीएच.-डी. के अलावा इस वर्ष से टेलीविजन कार्यक्रम निर्माण में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, वेब पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, प्रसारण माध्यमों में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, विज्ञापन एवं जनसंपर्क में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, ग्राफिक्स एवं एनीमेशन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, वीडियोग्राफी एवं वीडियो संपादन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू किये जा रहे हैं।
संचार एवं मीडिया अध्ययन केंद्र के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि समकालीन जन-माध्यम, नवीन संप्रेषण एवं संप्रेषण प्रवृतियों में विश्वविद्यालय की डिग्री, डिप्लोमा या प्रमाण पत्र प्रदान किए जाने हेतु शिक्षण प्रशिक्षण एवं शोध कार्य करना तथा संचार एवं मीडिया अध्ययन के क्षेत्र में शोध एवं प्रकाशन करना एवं उसे प्रोत्साहित करना इस केंद्र का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि यह केंद्र बदलते संचार माध्यमों यथा: प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, वेब की बारीकियों से नयी पीढी को अवगत करा जनशिक्षण की व्यवस्था करेगा तथा भारत और विदेशों में विश्व संचार व्यवस्था एवं भारतीय मीडिया के बदलते स्वरूप के अनुसार नवीन पाठ्यक्रमों को संचालित कर वैश्विक स्तर पर रोजगार की संभावनाओं की तलाश करेगा।
उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं यह केंद्र श्रव्य-दृश्य (टेलीविजन) एवं रेडियो कार्यक्रमों के निर्माण एवं शैक्षणिक ई-कंटेंट का प्रसार करके अपने शैक्षणिक जिम्मेदारियों का भी वहन करेगा। जनंसचार विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अख्तर आलम विवि के मानद पब्लिसिटी अधिकारी अमित विश्वास के मार्गदर्शन में सतीश उपाध्याय, मेधावी शुक्ला, रूपाली आलोने, आशीष जायसवाल, रीतेश मेश्राम, शिल्पा देशपांडे, विलास चुनारकर, पीयूष तिवारी, नीता भारती, भवानी शंकर शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम में सहभागी हुए। प्रेस रिलीज












योगराज शर्मा
April 27, 2011 at 9:27 am
इन सभी स्टूडेंट्स का दिल्ली स्थित जर्नलिस्ट टुडे नेटवर्क में स्वागत है। ये कभी भी हमारे यहां आएं, उनका स्वागत होगा। आने से पहले हमें मेल या फोन करके समय बता दें। एक दिन जर्नलिस्ट टुडे इंस्टीट्यूट ओफ मीडिया स्टडीज के लेक्चर हाल में उनसे मुलाकात रहेगी।
धन्यवाद
योगराज शर्मा
संपादक
जर्नलिस्ट टुडे नेटवर्क
रोहिणी, दिल्ली।
http://www.journalisttoday.com/
http://www.newsnetindia.com/
http://www.filmtvnews.com/
http://www.educationnplacement.com/