भ्रष्टाचार के खिलाफ जन जागरण पर निकले भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी पार्टी के कुछ नेताओं की ओर से मीडिया में पैसा बांटने की घटना से बेहद खफा और गुस्से में हैं। पैसे बांटे जाने की घटना एक बड़ा बवाल बन गया है। इससे असहज आडवाणी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा को मामले की जांच के सख्त निर्देश दिए हैं।
उनके गुस्से का कारण है कि मध्य प्रदेश में यात्रा के दौरान भारी जन समर्थन मिलने के बावजूद पत्रकारों को पैसे बांटे जाने की इस घटना ने सारे उत्साह पर पानी फेर दिया है। आडवाणी के गुस्से के बाद आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए पार्टी ने सतना के जिला मीडिया प्रभारी श्यामलाल गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है। इस पूरे मामले की जांच प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा खुद कर रहे हैं।












harmesh kumar
October 15, 2011 at 6:36 pm
सतना जिला में लालकृष्ण आडवाणी की प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों को पांच सौं रुपये बाटने की खबर सभी मिडिया ने छापी और दिखाई | जबलपुर में लालकृषण आडवाणी की जन चेतना यात्रा में देश भर के मिडिया पत्रकार आये और यंहा पर ठहरने के लिए भाजपा के संभागीय मीडिया प्रभारी संदीप जैन और अभय सिंह ठाकुर के आगे पीछे लगे रहे और ये कह रहे थे हमें शहर के सबसे मंहगे और अच्छे होटलों में ठहरने की व्यवस्था करो | मीडिया कर्मियों की मनपसंद फरमाईस पर मिडिया प्रभारी ने देश के सबसे तेज और अन्य पत्रकारों को समदरिया होटल,सिद्धार्थ होटल, अरिहंत होटल ,प्रिन्सिस पेलेस और अन्य होटलों में ठहरने की व्यवस्था की थी | लेकिन इस बात को किसी अखबार और मीडिया ने नहीं छापा क्यों ? शायद इसलिए की सतना में जो पांच सौ रुपये पत्रकारों को दिए गए थे, इस पर पत्रकारों को लगा की हमारी औकात पांच सौ रूपये की नहीं है अगर इन्हें दस गुना ज्यादा दिया जाता तो शायद ये लोग चुप रहते | जिस तरह जबलपुर में पत्रकारों को महंगे होटलों में भाजपा ने रुकवाया था जिस पर किसी पत्रकार ने आपत्ति नहीं उठाई थी | अरे भैया सतना शहर छोटा सा जिला है शहर और जिले के हिसाब से वंहा पर पत्रकरों की कीमत आकी गयी न की जबलपुर शहर जितनी | धन्य है हमारे देश की मीडिया और पत्रकारों की |