राजस्थान के हनुमानगढ़ में झूठा इस्तगासे प्रस्तुत कर पांच पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के मामले में मुख्य सचिव एस अहमद ने हनुमानगढ़ एसपी को जांच करने के आदेश दिए हैं. यह आदेश पत्रकारों द्वारा किए गए शिकायत के बाद दिए गए.
लघु समाचार पत्र संपादक संघ के प्रदेशाध्यक्ष एवं पत्रकारों का एक दल मुख्य सचिव एस अहमद तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) पीके देव से मिला. उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया तथा एक ज्ञापन सौंपा. जिसके बाद दोनों अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच के लिए हनुमानगढ़ एसपी को आदेश दिया है. ज्ञापन में पत्रकारों ने बताया है कि यूपी के साधू रामेश्वर गिरी सरकारी जमीन हड़पने का प्रयास कर रहे थे, उसके इस प्रयास का विरोध इन पत्रकारों ने किया था. इसी के चलते गिरी ने पुलिस से शिकायत की थी. इस शिकायत पर बिना जांच के कार्रवाई करते हुए नोहर थाने के एएसआई इंद्रलाल ने पांच पत्रकारों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज कर लिए.











