Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

पत्रकारों पर हमला : कठोर कार्रवाई न होने से नाराज मीडियाकर्मियों ने धरना दिया

उत्‍तराखंड के उत्‍तरकाशी में पायलट बाबा आश्रम में मीडियाकर्मियों के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस एवं प्रशासन द्वारा नरमी दिखाए जाने से नाराज पत्रकारों ने कलक्‍ट्रेट में दो घंटे तक धरना दिया तथा कार्रवाई न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी. पुलिस के रवैये से पत्रकारों में रोष है.

उत्‍तराखंड के उत्‍तरकाशी में पायलट बाबा आश्रम में मीडियाकर्मियों के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस एवं प्रशासन द्वारा नरमी दिखाए जाने से नाराज पत्रकारों ने कलक्‍ट्रेट में दो घंटे तक धरना दिया तथा कार्रवाई न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी. पुलिस के रवैये से पत्रकारों में रोष है.

उल्‍लेखनीय है कि स्वतंत्रता दिवस पर खबरों के सिलसिले में सैंज स्थित पायलट बाबा आश्रम में पहुंचे कुछ मीडियाकर्मियों के साथ आश्रम प्रबंधन के कर्मचारियों ने मारपीट की थी, जिसमें कई पत्रकार जख्‍मी हुए थे. पत्रकारों की शिकायत पर पुलिस के मारपीट करने वाले आरोपियें के खिलाफ हल्की फुल्की धारा लगाकर दिया,  जिससे सभी को कोर्ट में जमानत मिल गई.

मीडियाकर्मियों तथा अन्य सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने जिला एवं पुलिस प्रशासन की इस कार्यप्रणाली पर रोष प्रकट करते हुए कलक्ट्रेट में दो घंटे तक धरना दिया. नाराज मीडियाकर्मियों ने जिलाधिकारी के माध्‍यम मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन भेजा और पुलिस के खुले संरक्षण में पल रहे इन अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने, थाना प्रभारी मनेरी का स्थानांतरण करने तथा उनके आश्रम से संबंधों की जांच, आश्रम में ठहरने वाले विदेशी नागरिकों की जांच तथा वहां के कर्मचारियों के पुलिस वेरिफिकेशन की स्थिति की जांच करवाने की मांग की है.

पत्रकारों ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी न होने तक रोजाना एक घंटा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. अगर तब भी बात नहीं बनी और मीडियाकर्मियों को न्‍याय नहीं मिला तो आंदोलन को और अधिक तेज किया जाएगा.  धरने में वरिष्ठ पत्रकार सूरत सिंह रावत, प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रताप सिंह रावत, राजेंद्र भट्ट, सुनील नवप्रभात, संतोष भट्ट, पुष्कर सिंह रावत, लोकेंद्र सिंह बिष्ट, पंकज गुप्ता, देवेंद्र रावत, जयप्रकाश राणा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नवीन पैन्यूली, महामंत्री कमल किशोर जोशी, दिनेश भट्ट सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Ramesh Kr Ghildiyal

    August 18, 2011 at 3:28 pm

    Apne aap me badi hi sharmnaak ghatna hai….nirankush pulis ki ham ghor ninda karte hain….

  2. Ramesh Kr Ghildiyal

    August 18, 2011 at 3:31 pm

    Mera sabhi Medea karmiyon se aagrah hai ki sabhi ekjut hokar is nindaniy ghatna k khilaaf apne apne sthaano par virodh darj karaayen aur samaar prasaarit kare n dhanyawaad!

  3. anilmittal

    August 18, 2011 at 3:49 pm

    tum uttarkashi ki baat kar rahe ho yaha rajdhani hote hue bhi rojana patrkaar pit rahe hai mukhyamantri ko fursat hu kha hai jo is taraf dhyaan de or in sab ghatnao ke peeche sab se bada karan hai media ka ek na hona

  4. Deepak vats Dehradun

    August 19, 2011 at 6:38 am

    पत्रकारों पर हमला शर्मनाक है जिसका हमको एक जुट होकर इसका विरोध करना जरुरी है लेकिन हर जिले हर राज्य में पत्रकारों की यूनिटी ने सबको अलग धलग कर दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...