उन्नाव में जी न्यूज के रिपोर्टर प्रसून शुक्ला एवं स्टार न्यूज के रिपोर्टर आशीष गौड़ से गाली-ग्लौज तथा मारपीट करने वाला चौकी इंचार्ज राम सुंदर को भारी दबाव के बाद एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है. जिले के पत्रकारों तथा सांसद बृजेश पाठक के दबाव के बाद यह कार्रवाई की गई है. हालांकि पत्रकार चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किए जाने मात्र से संतुष्ट नहीं हैं.
उल्लेखनीय है कि कल ईद के नमाज की कवरेज करके लौट रहे प्रसून शुक्ला तथा आशीष गौड़ के साथ ललऊखेड़ा के चौकी इंचार्ज राम सुंदर ने गाली ग्लौज तथा मारपीट की थी. पीडि़त पत्रकार जब मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की तो कोतवाली पुलिस ने उन्हें चौकी इंचार्ज के दलित उत्पीड़न एक्ट में क्रास एफआईआर कराने की बात कहकर मुकदमा दर्ज कराने से मना कर दिया.
स्थानीय सांसद बृजेश पाठक ने भी पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में न्यायसंगत कार्रवाई करने को कहा था, बावजूद इसके आरोपी दरोगों के खिलाफ शाम तक कोई एक्शन नहीं लिया गया था. देर रात पत्रकारों ने जब इस मामले के खिलाफ लम्बा आंदोलन छेड़ने का लिया तब जाकर पुलिस अधीक्षक ने आरोपी चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर करने का फरमान जारी किया. हालांकि पत्रकार इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं. उन्होंने राम सुंदर को सस्पेंड किए जाने की मांग की है.












naveen rana noida
September 1, 2011 at 6:57 am
der aaye durust aaye ….
Kunwar nikhilesh pratap singh
September 1, 2011 at 7:21 am
ye to har bar police prasashan ka jhun jhuna hai hamesa bajta rahata hai………….
RATNAKAR TRIPATHI
September 1, 2011 at 8:34 am
jawab ek lahejey mey diya jai to…ashok ji………to pramadit hota hai ki bhasa key sath sath aap khud se jyada naraj hai…ager koi gupt roge ki sikayat ho to gupt rogi se na milkar kisi yogya chikatsak sey paramarsh ley….aapka rog gambhir hai;D
vinod maharajganj
September 1, 2011 at 9:31 am
bhai saheb line hajir koi saja nahi hoti.reporter se mar karane wale daroga ko to nilmibit hona chahia
anurag bajpai
September 4, 2011 at 8:34 am
स्थानीय सांसद बृजेश पाठक ने भी पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में न्यायसंगत कार्रवाई करने को कहा इसके बावजूद आरोपी दरोगों के चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर करने का फरमान जारी कियाहालांकि पत्रकार चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किए जाने मात्र से संतुष्ट नहीं हैं.