Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

पत्रकार अकरम हत्‍याकांड : जांच स्‍पेशल सेल को सौंपी गई

वेलकम इलाके में शुक्रवार की दोपहर ईटीवी टीवी के पत्रकार अकरम लतीफ की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस को अब तक हत्‍यारों का कोई सुराग नहीं मिला है. इस मामले की जांच पुलिस ने स्‍पेशल सेल को सौंप दी है. स्‍पेशल सेल अब इस जांच को केवल लूट के चलते हुए हत्‍या नहीं बल्कि आपसी रंजिश, पत्रकारिता के सिलसिले में रंजिश आदि कई दृष्टिकोणों से जांच कर रही है.

वेलकम इलाके में शुक्रवार की दोपहर ईटीवी टीवी के पत्रकार अकरम लतीफ की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस को अब तक हत्‍यारों का कोई सुराग नहीं मिला है. इस मामले की जांच पुलिस ने स्‍पेशल सेल को सौंप दी है. स्‍पेशल सेल अब इस जांच को केवल लूट के चलते हुए हत्‍या नहीं बल्कि आपसी रंजिश, पत्रकारिता के सिलसिले में रंजिश आदि कई दृष्टिकोणों से जांच कर रही है.

उल्‍लेखनीय है कि शुक्रवार को बाइक सवार कुछ बदमाशों ने वेलकम थाना क्षेत्र के जाफराबाद के पास ईटीवी उर्दू के पत्रकार अकरम लतीफ की गोली मारकर हत्‍या कर दी थी. प्रारंभिक तौर पर यह लूट के लिए की गई हत्‍या माना गया था, परन्‍तु परिजनों द्वारा रंजिशन हत्‍या की आशंका जताए जाने के बाद पुलिस अब सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. अब इस मामले को उत्‍तर पूर्वी जिला पुलिस के साथ स्‍पेशल सेल भी देख रही है.

अकरम लतीफ के भाई ने काम के सिलसिले में धमकी मिलने की बात भी बताई थी. इस को भी ध्‍यान में रखकर पुलिस जांच कर रही है. अकरम का तबादला कुछ समय पहले ही हैदराबाद से ईटीवी उर्दू के लिए अमरोहा उनके गृह जनपद किया गया था. वो शुक्रवार को अमरोहा से दिल्‍ली किसी सांसद से मिलने आ रहे थे तभी जफराबाद इलाके में उनकी गोली मारकर हत्‍या कर दी गई थी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. alok

    August 8, 2011 at 11:04 am

    अकरम लतीफ की हत्या के बाद ईटीवी ने उन्हें अपना पत्रकार तक बताने से इनकार किया। यहां तक कि संवाददाताओं तक से कहा गया कि वे अकरम लतीफ के बारे में बतौर टीवी पत्रकार फोनो दे। न कि ईटीवी से उनका संबंध ज़ाहिर करें। ईटीवी अधिकारियों का ये रवैया कहीं न कहीं संदेह के घेरे में है। साथ ही महरूम लतीफ साहब के भाई और बेवा के बयान को पुष्ट करता है कि हो न हो अकरम लतीफ की हत्या काम को लेकर हुई रंज़िश का परिणाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...