Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

पत्रकार की पत्‍नी संदिग्‍ध परिस्थितियों में मृत मिली

बिहार के बांका जिला के कटोरिया थाना क्षेत्र में एक पत्रकार जयप्रकाश चौधरी की पत्‍नी कंचन का शव उसके घर के पास से मिला है. चालीस वर्षीय कंचन मंगलवार से ही लापता थी. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चला है. शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

बिहार के बांका जिला के कटोरिया थाना क्षेत्र में एक पत्रकार जयप्रकाश चौधरी की पत्‍नी कंचन का शव उसके घर के पास से मिला है. चालीस वर्षीय कंचन मंगलवार से ही लापता थी. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चला है. शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

जानकारी के अनुसार कंचन मंगलवार की दोपहर ही अचानक गायब हो गई थी. उसके ससुराल वालों ने उसकी काफी खोजबीन की परन्‍तु कुछ पता नहीं चला. रिश्‍तेदारी नातेदारी में भी पूछताछ की गई परन्‍तु कंचन का कुछ भी पता नहीं चला. आज दोपहर अचानक कुछ लोगों ने कंचन का शव देखा, जिसकी सूचना उन्‍होंने जयप्रकाश चौधरी के परिजनों को दी. इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी.

मौके पर गई पुलिस ने शव को अपने कब्‍जे में ले लिया है. उसकी मौत कैसे हुई है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. अभी यह भी स्‍पष्‍ट नहीं हो पाया है कि कंचन की हत्‍या की गई है या किसी अन्‍य कारण से उसकी मौत हुई है. संदिग्‍ध मौत को देखते हुए पुलिस शव को पीएम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है, और इसकी जांच की जा रही है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. SUNIL KUMAR JAKHMI

    August 18, 2011 at 10:20 am

    SUNIL JAKHMI,MUNGER जय प्रकाश चौधरी उनतीस साल से पंजाब केशरी का बिहार रिपोटर है.उन्हें अच्छे कार्य करने की सजा दिया गया है स्थानीय गुंडे द्वारा.चूँकि वह इस साल अपने गृह जिला बांका में पुरे सावन बोल बम कावरियों के लिए निःशुल्क मिडिया सेवा शिविर लगाया था बांका के कटोरिया प्रखंड के देवाशी मोर के पास,यह वही जगह है जहाँ स्थनीय गुंडों की चलती है प्रति दुकान पचास रूपये रोज लिया जाता है,पानी भी यहाँ बोल बम को प्रति मग पांच रूपये में मिलता है.यह मिडिया के नाम से फ्री सेवा सुरु किया व प्रसासन से फल कर वहां एक गिपिती चप्क्ल लगवा दिया.चुकी मिडिया का शिविर था इसलिए बरे प्रसासन के अधिकार व कई पत्रकार वहन हरदम आना जाना करने लगे.इससे कई गुंडों की अवैध उगाही बंद हो गई.पानी बिकना बंद हो गया.इसी की कीमत एक पत्रकार को अपनी जीवन संगनी से हाथ धोकर चुकाना प्र.इस मौत की सिबिअई जाँच होनी चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...