Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

पत्रकार दो फाड़ : कोडरमा में नई कार्यकारिणी गठित, अमरेंद्र बने अध्‍यक्ष

कोडरमा के राज होटल में पत्रकारों ने बैठक कर संगठन की नयी कार्यकारिणी का गठन किया। अमरेंद्र श्रीवास्‍तव की अध्‍यक्षता में हुई इस बैठक में गत दिनों एक संगठन के लिये हुए चुनाव में किए गए फर्जीवाडा और बिना प्रमाण के गैर पत्रकारों को सदस्य बनाने का विरोध करते हुए उक्त चुनाव को सर्वसम्मति से खारिज कर दिया गया। इस बैठक में पत्रकारों ने एक नया और सशक्‍त संगठन बनाने का भी निर्णय लिया।

कोडरमा के राज होटल में पत्रकारों ने बैठक कर संगठन की नयी कार्यकारिणी का गठन किया। अमरेंद्र श्रीवास्‍तव की अध्‍यक्षता में हुई इस बैठक में गत दिनों एक संगठन के लिये हुए चुनाव में किए गए फर्जीवाडा और बिना प्रमाण के गैर पत्रकारों को सदस्य बनाने का विरोध करते हुए उक्त चुनाव को सर्वसम्मति से खारिज कर दिया गया। इस बैठक में पत्रकारों ने एक नया और सशक्‍त संगठन बनाने का भी निर्णय लिया।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि संगठन पत्रकारों के हित के लिए सकारात्मक कदम उठाएगी और पत्रकारों के लिए विभिन्न कार्यशालाओं एवं गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही पत्रकारों को अपडेट रहने के लिए कार्यालय और पुस्तकालय की स्थापना करना भी प्रमुख उद्देश्य रहेगा। निर्णय लिया गया कि पत्रकार कल्याण कोष की स्थापना भी की जाएगी। संगठन को कोडरमा प्रेस क्लब का नाम देते हुए झारखंड प्रेस क्लब और झारखंड यूनियन आफ जर्नलिस्ट से सम्बद्धता प्राप्त कराने का भी निर्णय लिया गया।

सर्वसम्मति से बैठक में लिये निर्णय की सूचना और पत्रकारों की सूची झारखंड प्रेस क्लब व झारखंड यूनियन आफ जर्नलिस्ट को भेजने का निर्णय लिया गया। इसमें नयी कार्यकारिणी का गठन करते हुए जल्द ही इसके विस्तार करने का निर्णय लिया गया। नयी कार्यकारिणी में कार्यकारी अध्यक्ष – अमरेन्द्र श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष – मनोज कुमार गुड्डू,  संतोष कुमार, महासचिव – मनोज कुमार झुन्नू, संयुक्त सचिव – अमित कुमार, कोषाध्यक्ष – आफताब आलम बनाए गए। संजीव समीर, संजय साजन, सत्येन्द्र गौतम, भालचन्द पांडेय, संजय शर्मा, मुन्ना सिंह, अयूब खान, अदनान अहमद, अरविन्द चौधरी, चन्द्रभूषण पांडेय, मकसूद आलम, रूपा सामंता, समरेन्द्र नारायण सिन्हा, रणधीर कुमार सिंह को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया।

संगठन के प्रति राजेन्द्र वर्णवाल, सुनील प्रसाद, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, रामवृक्ष सिंह, गणपत राम, तारिणी प्रसाद, जितेन्द्र कुमार, आशुतोष सिन्हा, विनय शांडिल्य, धीरेन्द्र सिन्हा, पवन कुमार, गौतम पंडित, दिवाकर यादव, शशिभूषण पांडेय, नौशाद अख्तर, पंकज कुमार, मुकेश कुमार सिन्हा, गालिब मंसूरी, प्रवीण कुमार, राजेश सिन्हा आदि ने अपनी सहमति प्रकट करते हुए इसे सशक्त बनाने और पत्रकार हित में कार्य करने पर जोर दिया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. rajesh kumar

    May 6, 2011 at 5:28 am

    Kodarm ke patrakaron ke naye karyakarni main shamal sabhi patrakon ko badhaee.Umid hai sangthan patrakaron ke hiton ko dhyan main rakhega.Aur patrakaron ki samsyaon ko door karne ki disa main kam karega. punah ek bar kodarma prees club ke sabhi sadsyon ko badhiee. Rajesh [Giridih]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...