Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

पत्रकार राम प्रसाद बहुगुणा के नाम पर पुरस्‍कार देगी उत्‍तराखंड सरकार

उत्‍तराखंड सरकार हर वर्ष एक पत्रकार को उसके उत्‍कृष्‍ट कार्य के लिए पुरस्‍कृत करेगी. पुरस्‍कार के लिए योग्‍य पत्रकार का चयन मुख्‍य सचिव की अध्‍यक्षता में गठित एक कमेटी करेगी. इस संबंध मे सूचना विभाग ने शासनादेश जारी कर दिया है. सीएम की घोषणा के अनुपालन में पत्रकारों को पुरस्‍कृत करने की योजना बनाई गई है. यह पुरस्‍कार दिवंगत पत्रकार राम प्रसाद बहुगुणा की स्‍मृति में प्रदान किया जाएगा.

उत्‍तराखंड सरकार हर वर्ष एक पत्रकार को उसके उत्‍कृष्‍ट कार्य के लिए पुरस्‍कृत करेगी. पुरस्‍कार के लिए योग्‍य पत्रकार का चयन मुख्‍य सचिव की अध्‍यक्षता में गठित एक कमेटी करेगी. इस संबंध मे सूचना विभाग ने शासनादेश जारी कर दिया है. सीएम की घोषणा के अनुपालन में पत्रकारों को पुरस्‍कृत करने की योजना बनाई गई है. यह पुरस्‍कार दिवंगत पत्रकार राम प्रसाद बहुगुणा की स्‍मृति में प्रदान किया जाएगा.

राज्‍य के सचिव उमाकांत पंवार द्वारा जारी शासनादेश में बताया गया है कि राम प्रसाद बहुगुणा की स्‍मृति को चिर स्‍थायी बनाए रखने के लिए इस राज्‍य स्‍तरीय पुरस्‍कार का गठन किया जा रहा है. इस पुरस्‍कार के चयनित पत्रकार को स्‍मृति चिन्‍ह एवं 51 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी. पुरस्‍कार प्रतिवर्ष 30 मई को पत्रकारिता दिवस पर प्रदान किया जाएगा. पुरस्‍कार पाने की पहली शर्त है कि पत्रकार की आयु न्‍यूनतम 55 वर्ष होनी चाहिए. पूर्णकालिक पत्रकार के रूप में उसे काम करते हुए कम से कम 25 वर्ष का अनुभव होना चाहिए. साथ ही वो पत्रकार उत्‍तराखंड में कम से कम 15 वर्षों तक नियमित रूप से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हो. चयन प्रक्रिया के अनुसार पत्रकार का व्‍यवसाय पूर्णत: पत्रकारिता होना चाहिए साथ ही उसके सामाजिक, सांसकृति, ऐतिहासिक, विकास एवं रचनात्‍मक विषयों पर नियमित लेख प्रकाशित हुए होने चाहिए.

चयन प्रक्रिया की शर्त पूरा करने वाले पत्रकारों का नामांकन अखबारों के माध्‍यम से किया जाएगा. योग्‍य पत्रकार के चयन के लिए मुख्‍य सचिव की अध्‍यक्षता में एक समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें प्रमुख सचिव, सचिव, सूचना महानिदेशक, प्रिंट एवं इलेक्‍ट्रानिक मीडिया के एक-एक पत्रकार तथा एक वरिष्‍ठ साहित्‍याकार रहेंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Abhisekh

    September 7, 2011 at 8:08 am

    Duniya bhar mein trend hai naye budding journalist to promote karne ka, unke kaam ko appreciate karne ka. Per fraud Nishank ke leyeh talve chatne wale journalist he mufeed hai. Umakant Panwar jo anti journalist stand ke ley famous hai vo decide karega ab!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...