Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

पत्रकार संघ अध्‍यक्ष बताकर हेराफेरी करने वाला गिरफ्तार, जमानत खारिज

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ का अध्यक्ष बताकर लाखों रुपये फर्जी तरीके से गबन करने के आरोप में नारायण शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में चालान पेश करने पर कोर्ट में जमानत याचिका भी खारिज कर दी गई। पुलिस ने यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के वास्तविक अध्यक्ष अरविंद अवस्थी की शिकायत के बाद की है।

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ का अध्यक्ष बताकर लाखों रुपये फर्जी तरीके से गबन करने के आरोप में नारायण शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में चालान पेश करने पर कोर्ट में जमानत याचिका भी खारिज कर दी गई। पुलिस ने यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के वास्तविक अध्यक्ष अरविंद अवस्थी की शिकायत के बाद की है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी नारायण शर्मा ने 2008 में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के नाम से लेटर में अपने आपको अध्यक्ष बताकर शासन से पत्रकारों को गोवा टू ले जाने की बात कर और विज्ञापन के लिए 5 लाख 92 हजार 5 सौ रुपये प्राप्त कर लिया था। इस रुपये का हिसाब भी नहीं दिया गया। नारायण शर्मा द्वारा इसी लेटरहेड से अपने आपको अध्यक्ष बताकर फिर से शासन को श्रमजीवी पत्रकार संघ के लिए पत्रकार जगत नाम से पत्रिका के प्रकाशन के लिए 5 लाख, विज्ञापन के लिए 5 लाख व टेलीफोन डायरेक्टरी के लिए 2 लाख की मांग की गई थी, इसके अलावा वेबासाइट भी शुरू कर शासन की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए 5 लाख रुपये की मांग की गई थी।

पुलिस के मुताबिक इस मांग के आधार पर शासन से 2 लाख रुपये स्वीकृत भी हो गए। इस बात का पता जब श्रमजीवी पत्रकार संघ के वास्तविक अध्यक्ष अरविंद अवस्थी को लगा तो उन्होंने शिकायत दर्ज की, जिसके बाद स्वीकृत दो लाख रुपये को नारायण शर्मा द्वारा नहीं उठाया गया। इधर इस मामले को पुलिस में ले जाते हुए अरविंद अवस्थी ने नारायण शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया। इस शिकायत के बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला कि छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के पंजीयन क्रमांक 163 का अध्यक्ष अरविंद अवस्थी पाया गया। पुलिस द्वारा शिकायत सही पाए जाने पर नारायण शर्मा के खिलाफ फर्जीवाड़ा, गबन सहित अन्य पांच मामलों में अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने इस मामले में जमानत याचिका भी खारिज कर दिया है और आरोप नारायण शर्मा को जेल भेज दिया गया है। साभार : देशबंधु

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. rk

    July 14, 2011 at 5:49 am

    narayan sharma ji aap chinta na karen..aap akele nahee hain..
    jail me aapka saath dene ke liye jald kuchh log aa sakte hain..
    ek ke computer ki janch jari hain…bhagwaan ne chaha to wo aapke satah jaroor rahega..halanki ese vaqt wo kisi ka saath nahee deta..fir bhi himmat rakhiye

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...