: जींद में होली मिलन समारोह आयोजित : होली पर्व की पूर्व संध्या पर शुक्रवार रात जींद के राजमहल होटल में हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के तत्वाधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों तथा जिलाभर के पत्रकारों ने भाग लिया। समारोह की अध्यक्षता यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव संजय राठी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त डॉ. अभय सिंह यादव ने शिरकत की।
समारोह में वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया और एक दूसरे को गुलाल-अबीर लगा कर होली पर्व की बधाई दी। चार घंटे तक चले समारोह में डीजे की धुनों पर पत्रकार जमकर थिरके। कार्यक्रम के आरंभ में जापान में हुई त्रासदी के लिए दो मिनट का मौन रख कर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।
मुख्य अतिथि उपायुक्त डॉ. अभयसिंह यादव ने कहा कि पत्रकार ही समाज में फैली बुराइयों को दूर
करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। पत्रकार समाज और सरकार के बीच की कड़ी है, जो जनसमस्या को सरकार तक पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि होली मिलन समारोह की सार्थकता तभी है जब हम अपने बड़ों का सम्मान करें। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वो बुरी आदतों से दूर रहें और समाज उत्थान व देश की तरक्की में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि होली पर्व आपसी मनमुटाव को दूर करने तथा हर्षोल्लास से मनाने का पर्व है।
यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव संजय राठी ने पत्रकारों से आह्वान किया कि पत्रकार पीत पत्रकारिता से बच कर रहें। सच्चाई को उजागर करने के लिए मामले की तह तक जाएं और उसके बाद उस खबर को प्रकाशित करें। समय के साथ-साथ पत्रकारिता में भी काफी बदलाव आए हैं। खबरों की होड़ में वास्तविक्ता छुप जाती है। स्वच्छ पत्रकारिता कर समाज उत्थान तथा देश की तरक्की में योगदान दे सकते हैं। कार्यक्रम में यूनियन के जिला प्रधान संदीप मलिक तथा महासचिव सतीश जागलान ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।
समारोह में एसडीएम अरविंद शर्मा, नगराधीश सुभाष सिहाग, शूगर मिल के एमडी प्रेमचंद, डीएसपी ओमसिंह बलहारा, तहसीलदार रामफल कटारिया, डीपीआरओ मदनलाल सैनी, एपीआरओ सूबेसिंह के अलावा जिलेभर के प्रिंट व इलेक्ट्रोनिक्स मीडिया के प्रतिनिधि मौजूद थे।












cvvv vv
March 22, 2011 at 12:25 pm
vxcxcvxcvxvxv