राजस्थान पत्रिका ने अपने संपादकीय विभाग में फेरबदल किया है. पत्रिका के उदयपुर संस्करण में कार्यरत अरुण वर्मा को राजसमन्द भेज दिया गया है. वे काफी समय से उदयपुर संस्करण के साथ जुड़े हुए थे. उदयपुर में ही कार्यरत रजनीश अग्रवाल का तबादला जोधपुर के लिए कर दिया गया है. राजसमन्द में कार्यरत राजेंद्र नायक को मध्य प्रदेश भेजा गया है. उन्हें किस यूनिट के साथ जोड़ा गया है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. माना जा रहा है कि यह कवायद संपादकीय विभाग को मजबूत करने के लिए की जा रही है. अभी कुछ और तबादला किए जाने का अंदेशा है.











