Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

परवेज – पुष्पेंद्र पैनल का सूपड़ा इस बार साफ होगा!

[caption id="attachment_18538" align="alignleft" width="179"]संजय सिंह और संदीप दीक्षितसंजय सिंह और संदीप दीक्षित[/caption]प्रेस क्लब आफ इंडिया के परिसर में मतगणना का रिजल्ट आने में तो अभी अगली अदालती कार्रवाई का इंतजार करने पड़ेगा। लेकिन मतगणना शुरू हो चुकी है और भड़ास4मीडिया ने मौके पर पहुंचकर वहां मौजूद लोगों के बीच जो तात्कालिक सर्वे किया है, उसके मुताबिक ये चुनाव प्रेस क्लब में बदलाव की बयार लेकर आया है. अगर आप इसको एक्जिट पोल मान सकते हैं तो इस बार पुरानी सत्ता का सूपड़ा साफ होने वाला है. इस बार के चुनाव में पत्रकारों की मंडली ने भारी तादाद में वोट डाला है.

संजय सिंह और संदीप दीक्षित

संजय सिंह और संदीप दीक्षित

प्रेस क्लब आफ इंडिया के परिसर में मतगणना का रिजल्ट आने में तो अभी अगली अदालती कार्रवाई का इंतजार करने पड़ेगा। लेकिन मतगणना शुरू हो चुकी है और भड़ास4मीडिया ने मौके पर पहुंचकर वहां मौजूद लोगों के बीच जो तात्कालिक सर्वे किया है, उसके मुताबिक ये चुनाव प्रेस क्लब में बदलाव की बयार लेकर आया है. अगर आप इसको एक्जिट पोल मान सकते हैं तो इस बार पुरानी सत्ता का सूपड़ा साफ होने वाला है. इस बार के चुनाव में पत्रकारों की मंडली ने भारी तादाद में वोट डाला है.

रामाचंद्रन और संदीप की टीम उन पत्रकारों को भी क्लब में वोट डालने के लिए खींच लाई जो कई साल से वोट डालने नहीं आते थे. हालांकि मतगणना शुरू होने के बाद शुरुआती रुझान बताते हैं कि पुष्पेंद्र – परवेज की टीम को जाना पड़ेगा. इसका अंदेशा कल वोटिंग के बाद भी होने लगा था जब वोट डालने वाले ज्यादातर लोगों ने बदलाव के भाव का अपने चेहरे के जरिए इजहार किया. काउंटिंग आज देर से शुरू हुई क्योंकि वर्तमान समस्त पदाधिकारी देर से आए. उनके देर से आने को भी हार-जीत से जोड़कर देखा जा रहा है.

उधर, आज प्रेस क्लब आफ इंडिया के गेट पर रामाचंद्रन-संदीप की टीम के कई लोग उत्साह से लबरेज होकर सुबह ही आ धमके. इस तस्वीर में रामाचंद्रन-संदीप की टीम के जनरल सेक्रेट्री पद के प्रत्याशी संदीप दीक्षित (दाएं) और इसी टीम के मैनेजिंग कमेटी सदस्य के प्रत्याशी संजय सिंह (बाएं) एकांत में विचार-विमर्श करते दिख रहे हैं. हालांकि इन लोगों के पास फीडबैक इनके जीतने की है, बावजूद अंतिम नतीजे आने तक ये अपनी चिंता और बेचैनी को छिपा नहीं पा रहे. संदीप ने तस्वीर खींचने को मना किया, प्रकाशित करने को भी, लेकिन उनके अनुरोध को इसलिए खारिज किया जाता है क्योंकि वे अब कोई इनडिविजुवल नहीं, एक जिम्मेदार प्रेस क्लब के सदस्यों के नेता हैं.

मतगणना शुरू होने से संबंधित कुछ तस्वीरें इस प्रकार हैं-

पीसीआई इलेक्शन-2010 के वोटों की गिनती का दृश्य

पीसीआई इलेक्शन-2010 के वोटों की गिनती का दृश्य

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. ताजी खबर

    November 14, 2010 at 10:34 am

    : [b]रामाचंद्रन और संदीप जीते लेकिन औपचारिक घोषणा नहीं [/b]: दिल्ली के रायसीना रोड स्थित प्रेस क्लब आफ इंडिया में काउंटिंग जारी है. नतीजे कोर्ट को घोषित करना है सो हार-जीत के बारे में सिर्फ चर्चाएं हो रही हैं. काउंटिंग स्थल से आ रहे लोग नीचे बैठे साथियों-करीबियों-मित्रों को वोटों के बारे में खबर कर दे रहे हैं. दो सूचनाएं मिली हैं और दोनों आधिकारिक नहीं हैं. एक तो ये कि परवेज अहमद को अध्यक्ष पद पर रामाचंद्रन ने हरा दिया. दूसरी यह कि पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ को संदीप दीक्षित ने हरा दिया. दोनों ने भारी वोटों से हराया है. हार-जीत की आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं होगी. लेकिन नतीजे सबको पता चल चुके हैं. जीतने वाले लोगों के पास बधाइयों का तांता लगा हुआ है. जीतने वाले लोगों के लोग जश्न में मगन हैं. अन्य पदों के लिए काउंटिंग जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...