ग्वालियर में विश्व पर्यावरण दिवस पर मध्यप्रदेश पत्रकार संघ द्वारा पर्यावरण संरक्षण में मीडिया की भूमिका विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इस संगोष्ठी के मुख्य वक्ता देश के मूर्धन्य पत्रकार स्वर्गीय प्रभाष जोशी के बेटे और जाने -माने पर्यावरण पत्रकार सोपान जोशी थे. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता थी जबकि कार्यक्रम के अध्यक्ष विशेष क्षेत्र प्राधिकरण के अध्यक्ष जय सिंह कुशवाह थे.
विशिष्ठ अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल, डॉ. केशव पांडे, सुरेश डंडौतिया, जनसंपर्क विभाग के संयुक्त संचालक एचएल चौधरी तथा नव भारत के पूर्व संपादक डॉ. सुरेश सम्राट मौजूद थे. कार्यक्रम के प्रारंभ में संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेन्द्र माथुर ने स्वागत भाषण और महासचिव राजेश शर्मा ने कार्यकारिणी की रूपरेखा पेश की. इसके बाद सभी ने पर्यावरण संरक्षण में मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डाला और आह्वान किया कि वे इस पर गंभीरता के साथ जन जागरण की खबरें लिखें.

इस मौके पर अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए उल्लेखनीय कार्य करने के लिए दैनिक भास्कर के रिपोर्टर हरे कृष्ण दुबोलिया और फोटो जर्नलिस्ट विक्रम प्रजापति, पीपुल्स के फोटो जर्नलिस्ट रवि उपाध्याय. पत्रिका के रिपोर्टर राजदेव पांडे और नई दुनिया के रिपोर्टर अरविन्द पांडे को शाल, श्री फल और पर्यावरण की प्रतीक बम्बू स्टिक के रूप में स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया. राज देव की अनुपस्थिति में उनका सम्मान संस्था के ही वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र सिंह तोमर ने ग्रहण किया.
कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन सत्य प्रकाश शर्मा ने किया. इस संगोष्ठी में मौजूद अन्य वरिष्ठ पत्रकारों में ग्रामीण पत्रकारिता विकास संस्थान के अध्यक्ष देव श्रीमाली, वरिष्ठ पत्रकार साविर अली, समाजसेवी राजेश मंगल, जावेद खान, नासिर गौरी लाजपत अग्रवाल, समेत संभाग भर के सैकड़ों पत्रकार सामिल हुए.












manoj singh baghel
June 9, 2011 at 12:04 pm
paryavaran ke liye kaam kar rahe sabhi sathiyo ko badhai…..aap samman ke hakdar hai….
VK SHARMA
June 9, 2011 at 4:55 pm
suresh dandotiya ji ko badhai ki aise achchey kaarykram mein bhaag lekar doosre ko bhi unhone protsaahit kiyaa…
vk sharma (journalist)
delhi