वैसे तो पत्रकार कलम के सिपाही माने जाते हैं, लेकिन कभी कभी वे मारपीट पर भी उतर आते हैं और तमाशा बन जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ मंगलवार की रात को जब जयपुर के पिंक सिटी प्रेस क्लब में, वहां अचानक कोहराम मच गया। मारपीट हुई, जाम के साथ-साथ बोतलें भी चलीं और कुर्सियों पर भी गुस्सा उतारा गया। इस मारपीट के खलनायक रहे भास्कर के प्रवीण्ा दत्ता, जिन्होंने ईटीवी के राकेश मिश्रा को जमकर पीटा।
किसी बात पर हुई टेंशन के बाद प्रवीण दत्ता ने राकेश मिश्रा को जमकर धोया, जिससे राकेश को काफी चोटें आईं। मारने पीटने के बाद प्रवीण फिर अपनी गाड़ी से राकेश को घर तक छोड़ भी आए। इधर प्रेस क्लब भी मामले पर तन गया है। रात को तो प्रेस क्लब दोनों पक्षों की गर्मी देखकर चुप रह गया, लेकिन अब उसने भी बोलने का मूड बना लिया है।
बहरहाल मारपीट या रंगबाजी का कोई पहला मामला नहीं है स्थानीय पत्रकारों की मानें तो वहां प्रेस क्लब में इस तरह की वारदात कई बार हो चुकी हैं। बुधवार को करीब साढ़े पांच बजे प्रेस क्लब की बैठक बुलाई गई, जिसमें सर्वसम्मति से प्रवीण दत्ता को दोषी माना गया और सजा के तौर पर उन्हें बीस हजार का जुर्माना और एक साल की सदस्यता रद्द करने का फरमान सुनाया गया। इस संदर्भ में जब प्रवीण दत्ता का पक्ष जानने के लिए कॉल किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।












davashish
September 1, 2011 at 6:49 pm
ये साहाब रंगदारी में बड़े प्रवीण हैं। रंगदारी,रंगरलिया,रंगमंच सब कुछ हैं,इनके पास.ईटीवी में दास्तान-ए-जुर्म की फिल्ंमी अंदाज में एंकरींग करते है मगर देखिए उनका ही दास्तान -ए- जुर्म बन गया। ऐसे लोगों को ना जाने क्यों ईटीवी पाले बैठे है। दागीयों की आरामगाह बन गया है ईटीवी