Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

पुलिस ने किया सेक्‍स रैकेट का भंडाफोड़, अमर उजाला का पत्रकार भी शिकंजे में

पीलीभीत पुलिस ने दो स्‍थानों पर छापा मारकर सेक्‍स रैकेट में संलिप्‍त आठ लड़कियों समेत पन्‍द्रह लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें अमर उजाला के क्राइम रिपोर्टर राजेश शर्मा भी शामिल है. पुलिस ने पकड़े गए सभी लोगों को जेल भेज दिया है. छापेमारी की कार्रवाई एसओजी और सुनगढ़ी पुलिस ने संयुक्‍त रूप से किया. पकड़े गए सभी युवक और युवतियां पीलीभीत के ही रहने वाले हैं.

पीलीभीत पुलिस ने दो स्‍थानों पर छापा मारकर सेक्‍स रैकेट में संलिप्‍त आठ लड़कियों समेत पन्‍द्रह लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें अमर उजाला के क्राइम रिपोर्टर राजेश शर्मा भी शामिल है. पुलिस ने पकड़े गए सभी लोगों को जेल भेज दिया है. छापेमारी की कार्रवाई एसओजी और सुनगढ़ी पुलिस ने संयुक्‍त रूप से किया. पकड़े गए सभी युवक और युवतियां पीलीभीत के ही रहने वाले हैं.

मंगलवार की दोपहर शहर के नौगवां पकड़िया और एकता नगर कालोनी में एसओजी और सुनगढ़ी पुलिस ने संयुक्‍त रूप से छापेमारी की. एकता नगर से शहर के मोहल्ला भूरे खां निवासी असफाक, बब्बू, मो. खुदागंज निवासी रामकुमार, न्यूरिया के ग्राम खरौंसा निवासी मिल्कियत सिंह, ग्राम फुलहर के देवकी नंदन तथा राजेश को चार लड़कियों के साथ पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा गया. इसी तरह ग्राम नौगवां पकड़िया क्षेत्र माधोटांडा के हरविंदर सिंह, ग्राम नौगवां पकडि़या के राजेंद्र कुमार, रवींद्र गंगवार को चार युवतियों के साथ एक कमरे में पकड़ा गया.

पुलिस के इस कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया. छापेमारी के बाद मौके पर मौजूद रहे लोगों ने भागने की कोशिश की लेकिन सिपाहियों ने सब को दबोच लिया. सीओ सिटी रफीक अहमद ने बताया कि एकता नगर में राजेंद्र प्रसाद और नौगवां पकड़िया में विमला के घरों में यह धंधा हो रहा था. छापेमारी में सुनगढ़ी एसओ पंकज पंत, कस्बा इंचार्ज अमर सिंह, महिला थानेदार गुड्डी गंगवार, एसओजी प्रभारी मो. अकरम, सुमित आदि मौजूद रहे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. एक पत्रकार

    May 12, 2011 at 5:32 am

    जब शुरुआत में मालिकान के पास इस तरह की खबरें पहुंचती हैं वो
    तभी कार्रवाई कर दें तो अखबार की इस तरह की फजीहत ना हो।
    मालिकान को समझना चाहिये कि पचासों बरसों की साख को मिटने
    में 50 मिनट भी नहीं लगते हैं।

  2. vivek

    May 11, 2011 at 7:21 pm

    वेश्यावृत्ति में फंसे होने के कारण अमर उजाला पीलीभीत का पूरा स्टाफ निलंबित, क्राइम रिपोर्टर गया जेल
    अमर उजाला पीलीभीत का क्राइम रिपोर्टर राजेश शर्मा वेश्यावृत्ति में पकड़ा गया. पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर आज उसे जेल भेज दिया. वहीं अमर उजाला के मालिक राजुल माहेश्वरी के निर्देश पर पीलीभीत का पूरा स्टाफ निलंबित कर दिया गया है. बरेली कार्यालय से भेजे गये कैलाश शर्मा देहात के रिपोर्टर के माध्यम से अखबार का काम चला रहे हैं.

    पीलीभीत के एसएसपी प्रेमकुमार गौतम के निर्देश पर सीओ सिटी रफीक अहमद के नेतृत्व में एसओजी व पुलिस टीम ने शहर की हाई-प्रोफाइल कालोनी एकता नगर में विनोद कुमार के घर पर छापा मारा तो यहां नग्न अवस्था में अमर उजाला का क्राइम रिपोर्टर राजेश शर्मा छ: अन्य लोगों और चार लड़कियों के साथ मौके पर ही पकड़ा गया. इसके बाद पुलिस टीम ने गांव नौगवां पकडिय़ा स्थित विमला के घर भी छापा मारा तो यहां भी लड़कियां बरामद की गयीं. पुलिस की रेड दिन में ढाई बजे डाली गयी थी. रिपोर्टर पकड़े जाने के कारण अमर उजाला की भारी फजीहत हुई है. सूचना मिलते ही राजुल माहेश्वरी ने पूरे स्टाफ को निलंबित कर दिया है और बरेली से कैलाश शर्मा को भेजा.

  3. sudhir sharma

    May 11, 2011 at 7:22 pm

    amar ujala, crime reporter or rajesh sharma sab kuch jodkar lagata h k khabar haridwar ki h, chalo achcha hua k haridwar wale bach gye.

  4. farid bharti

    May 11, 2011 at 7:45 pm

    shame shame, kya kiya jaye magar amar ujala Editor in chief ne bhee kamal kiya hai, doston aaj jab desh main patrkarita ke aawaz pe desh main naya yug shuru hone ja raha hai tab aise ptrkar is pak paishe ko badnam karne main koe kasar nahein chor rahe hain…
    s.m.farid bharti mgm news editor 09808123436

  5. Shariq Parvez

    May 13, 2011 at 8:04 am

    Bade Afsoos ki baat hai ki kal tak jo dost tha aaj wohi dushman ban gaya…kuch yehi haal hua Amar Ujala ke Pilibhit Crime Reporter ke Sath.. sootra batate hain ki poorva mein Amar Ujala mein hi karya kar rahe ek reporter ke Shadyantra ke jaal mein rajesh kuch is tarah Fhas gaya ki woh nikal hi nahi paya….. bataya jata hai ki amar ujala ke is reporter ko kuch ek mahina pahle pilibhit se transfer kia gaya tha tatha usne trasfer nahi lia baiki naukri chodkar kar badle ki aaj bhujhane ka pyayas kerta raha….aur ek din mauka pakar usne jhoti soochna par rajesh ko phasa dia…..
    yehi nahi usne Khusro Mail ke sath milkar apne Banner Amar Ujala Ke sath bhi Gaddari ki aur Amar Ujala ke naam ko bhi kalankit kia…..wa is khabar ko pure mandal mein ek vishay ka mudda bana dia…..
    aise banner ke dushmano ko to Patrakar hona hi nahi chaiye.

    Shariq Parvez
    9058793945…….Journalist Pilibhit.

  6. kk chauhan

    May 13, 2011 at 2:18 pm

    पीलीभीत में अमर उजाला क¢ क्राइम रिपोर्टर की वैश्यावृत्ति में गिरफ्तारी तो शुरूआ है। अमर उजाला क¢ मालिकों को जल्दी ही मुरादाबाद से भी ऐसी ही खबर मिल सकती है। यहां अमर उजाला कार्यालय का एक बड़ा अधिकारी रात क¢ साढ़े आठ बजते ही रंगीन होने लगता है। वह सुरा और सुंदरी का बेहद शौकीन है। पहले अफसर और निर्यातकों क¢ बुलावे पर दावत उड़ाता था, लेकिन अब जब भी यह अधिकारी अफसरों को या निर्यातकों को फोन करता है तो उधर से जवाब ही नहीं मिलता। कुछ सहयोगी उसकी रंगीन मिजाजी का विरोध तो करते हैं, लेकिन डरते इस लिए हैं कि कहीं नौकरी से हाथ धोना न पड़ जाए। इसलिए कई सहयोगी अपने वेतन से इस अधिकारी का शौक पूरा कराते हैं। फिर यही सहयोगी फील्ड में प्रचार करते हैं। सो अमर उजाला क¢ लिए यह कोई नई बात नहीं है। वह तो पीलीभीत पुलिस क¢ होसले को दाद देनी चाहिए कि उसने अमर उजाला क¢ स्टाफ की करतूतों को बेनकाब किया है।

  7. Shahzad

    May 22, 2011 at 11:25 am

    KAI SAFEDPOSH NETA, PATRAKAR, & VYAPARI BHI HAIN SHAMIL SEX RACKET MEIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...