Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

पूर्व सांसद किरीप चालिहा ने पत्रकारों पर लगाया ब्‍लैकमेलिंग का आरोप

गुवाहाटी। पूर्व सांसद तथा इस बार के असम विधानसभा चुनाव में हाजो विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार किरीप चालिहा ने आज आरोप लगाया कि कुछ समाचार पत्रों के हाजो के स्थानीय संवाददाताओं ने उनसे रुपए की मांग की थी। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों इन संवाददाताओं ने उनसे ऐसा कर ब्लैकमेलिंग की कोशिश की थी। उन्होंने ब्लैकमेलिंग करनेवाले स्थानीय पत्रकार अथवा संबंधित समाचार पत्र का नाम नहीं लिया।

गुवाहाटी। पूर्व सांसद तथा इस बार के असम विधानसभा चुनाव में हाजो विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार किरीप चालिहा ने आज आरोप लगाया कि कुछ समाचार पत्रों के हाजो के स्थानीय संवाददाताओं ने उनसे रुपए की मांग की थी। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों इन संवाददाताओं ने उनसे ऐसा कर ब्लैकमेलिंग की कोशिश की थी। उन्होंने ब्लैकमेलिंग करनेवाले स्थानीय पत्रकार अथवा संबंधित समाचार पत्र का नाम नहीं लिया।

आज यहां पत्रकारों से हुई बातचीत के दौरान श्री चालिहा ने बताया कि विगत 10 अप्रैल को हाजो में हुई एक घटना को लेकर साजिश के तहत मीडिया के जरिए उनके चरित्र हनन की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा इस साजिश में हाजो के कुछ स्थानीय संवाददाता भी सच्चाई को जाने बगैर तथा आरोपी व्यक्ति का बयान लिए बगैर एकतरफा ढंग से समाचार परोस रहे हैं।

श्री चालिहा ने बताया कि उनके अब तक के राजनीतिक जीवन में इस तरह से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ से जुड़े लोगों द्वारा समाचार नहीं छापने के एवज में रुपयों की मांग करने की घटना पहली बार हुई है। पत्रकारों की ऐसी भूमिका से खासे नाराज दिख रहे किरीप ने 10 अप्रैल की घटना के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा कि उस दिन उनकी पत्नी हाजो के एक बीमार महिला की हालचाल पूछने गई थी तो कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोका। बाद में वहां किरीप पहुंचे तो उनको भी रोका गया। उन्होंने जब उक्त बीमार महिला के बारे में भीड़ को बताया तो लोगों ने जाने दिया और ठीक उसी समय मोटर साइकिल से कुछ युवक वहां पहुंचे और उनके वाहन पर पथराव करने लगे।

श्री चालिहा ने बताया कि उस दौरान उनका पीएसओ घायल हो गया। माहौल को शांत बनाए रखने के लिए वे वहां से चले गए और एक घर में बैठ उक्त घटना संदर्भ में प्राथमिकी लिखने लगे ताकि पुलिस को दिया जा सके। ऐसे में कुछ युवक वहां पहुंचे और घर में पथराव करने लगे। उस दौरान घर में मौजूद जिलिमा दास नामक युवती द्वारा इसका विरोध किया गया तो युवकों के दल ने अश्लील शब्दों से गाली गलौज करना शुरू कर दिया। घर के बाहर खड़े उनके वाहन को युवक दल ने चकनाचूर कर दिया। उन्होंने सफाई दी कि उस दिन वे चुनाव प्रचार करने कतई नहीं गए थे तथा एक राजनीतिक दल के उम्मीदवार के इशारे पर यह सब किया गया है।

श्री चालिहा ने आरोप लगाया है कि इसी घटना को लेकर हाजो के कुछ स्थानीय संवाददाता उनके साथ मोल भाव पर उतर आए और रुपए नहीं दिए जाने का नतीजा खराब होने की भी धमकी दी। इसके बाद से श्री चालिहा के खिलाफ चरित्र हनन संबंधित खबरें प्रकाशित होने लगे।

गुवाहाटी से नीरज झा की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. minku

    April 14, 2011 at 4:55 am

    akhir kya kare patrkar bechara ,unhe to fax aur kagaj ka paisa bhi nahi milta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...